Akshay Kumar-Rani Mukerji: अक्षय कुमार को पसंद आई रानी मुखर्जी की मर्दानी 3, फैंस से की खास अपील

Rani Mukerji Mardaani 3: अक्षय कुमार ने रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की जमकर तारीफ की है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील की। अक्षय ने रानी के दमदार अभिनय को सराहा दी।
akshay kumar praises rani mukerji mardaani 3 appeals fans watch film
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar Praises Rani Mukerji Film Mardaani 3: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर चुकीं रानी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। फिल्म को जहां दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे खुलकर रानी और उनकी फिल्म का समर्थन कर रहे हैं।

शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ‘मर्दानी 3’ की जमकर तारीफ की है और लोगों से इसे देखने की खास अपील की है। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म का रिव्यू साझा किया। उन्होंने रानी मुखर्जी के अभिनय की सराहना करते हुए लिखा कि अभिनय की देवी को उनके सबसे दमदार अवतार में देखने जाइए। मैंने फिल्म देखी, मुझे बहुत पसंद आई। इसे देखना न भूलें।

अक्षय कुमार ने कही ये बात

अक्षय के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। अक्षय और रानी की जोड़ी पहले भी ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ और ‘ब्लैक’ जैसे मौकों पर एक-दूसरे के काम की तारीफ करती नजर आई है, और इस बार भी अक्षय का यह समर्थन खास माना जा रहा है। अक्षय के अलावा इंडस्ट्री के कई और कलाकारों ने भी ‘मर्दानी 3’ की खुलकर तारीफ की है।

akshay kumar praises rani mukerji mardaani 3 appeals fans watch film

नील नितिन मुकेश ने शेयर किया लंबा नोट

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा कि रानी मुखर्जी इस फिल्म में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, तेज और प्रभावशाली नजर आ रही हैं। उन्होंने रानी को “सिल्वर स्क्रीन की रानी” बताते हुए कहा कि ‘मर्दानी 3’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रानी के बेहतरीन अभिनय की याद दिलाने वाला अनुभव है। ‘मर्दानी 3’ मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है।

मर्दानी 3 की कहानी

मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की निडर और ईमानदार पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। इस बार फिल्म एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे लड़कियों की तस्करी पर आधारित है। खास बात यह है कि इस बार रानी का सामना एक महिला विलेन से है। अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद फिल्म में ‘अम्मा’ नाम की खतरनाक विलेन के रोल में नजर आ रही हैं, जबकि जानकी बोडीवाला भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com