-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Actor Filmmaker Dheeraj Kumar Passes Away Admitted In Icu
एक्टर-फिल्ममेकर धीरज कुमार का हुआ निधन, ICU में थे एडमिट
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड से टीवी की दुनिया में मशहूर एक्टर-फिल्ममेकर धीरज कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह बीते दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

धीरज कुमार निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dheeraj Kumar Passes Away: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया, उन्होंने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
दरअसल, धीरज कुमार को एक्यूट निमोनिया की शिकायत थी और उन्हें ICU में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की पुष्टि की थी।
आपको बता दें, धीरज कुमार का जन्म 1 अक्टूबर 1944 को हुआ था और उनका असली नाम धीरज कोचर था। 1965 में उन्होंने सुभाष घई और राजेश खन्ना के साथ एक टैलेंट हंट में भाग लिया था, जिसमें राजेश खन्ना विजेता बने थे। हालांकि, धीरज कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
धीरज कुमार का फिल्मी करियर
1970 से 1984 के बीच धीरज कुमार ने 21 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया और इसके बाद उन्होंने टेलीविजन प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने ‘क्रिएटिव आई लिमिटेड’ नामक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की, जो टीवी इंडस्ट्री में कई हिट शो का निर्माण कर चुका है।
धीरज कुमार की यादगार फिल्मों में सरगम (1979), रोटी कपड़ा और मकान (1974), स्वामी, हीरा पन्ना और रातों का राजा शामिल हैं। स्वामी फिल्म का सदाबहार गीत ‘का करूं सजनी आए ना बालम’ उन्हीं पर फिल्माया गया था।
ये भी पढ़ें- एक्टर-फिल्ममेकर धीरज कुमार का हुआ निधन, ICU में थे एडमिट
हालांकि, फिल्मों के अलावा धीरज ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई थी और कई यादगार सीरियल्स दिए। जैसे- ‘कहां गए वो लोग’ (1986) (निर्देशक), ‘अदालत’ (1986), ‘ये प्यार ना होगा कम’ (2009) , ‘सिंहासन बत्तीसी’ (2014), ‘नीम नीम शहद शहद’ (2011) , ‘मायका’ (2007) नाम शामिल है।
हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले इस्कॉन मंदिर गए थे अभिनेता
खास बात ये है कि हॉस्पिटल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले ही धीरज कुमार नवी मुंबई के खारघर स्थित इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए सनातन धर्म के प्रचार का समर्थन किया था।
Actor filmmaker dheeraj kumar passes away admitted in icu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














