आम्रपाली दुबे की नई रील ने मचाया सोशल मीडिया पर गरदा, अरविंद अकेला कल्लू ने किया रिएक्ट

Amrapali Dubey Saree Look: आम्रपाली दुबे की नई इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में वह साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं।
Amrapali Dubey new reel has created a sensation on social media
आम्रपाली दुबे की नई रील ने मचाया सोशल मीडिया पर गरदा
Published on
Updated on

Amrapali Dubey New Reel: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के साथ-साथ आम्रपाली अपनी मजेदार रील्स और वीडियोज के जरिए भी फैंस का दिल जीतती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

आम्रपाली द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके लुक में पारंपरिक अंदाज साफ झलक रहा है। हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए आम्रपाली पूरी तरह से भोजपुरिया नारी के रूप में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के मशहूर गाने ‘पाला सटाके’ पर शानदार एक्सप्रेशंस और मस्ती भरे अंदाज में परफॉर्म करती दिख रही हैं। उनके हाव-भाव और एनर्जी ने फैंस को खूब पसंद आया है।

आम्रपाली दुबे का मजाकिया अंदाज

वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, “आएं।” उनका यह छोटा सा कैप्शन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पोस्ट होते ही कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस आम्रपाली की खूबसूरती, देसी अंदाज और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का रिएक्शन

इस वीडियो पर भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का कमेंट भी खूब चर्चा में है। कल्लू ने कमेंट करते हुए लिखा कि आव भोजपुरिया अंदाज में फुल एनर्जी के साथ। सुबह सुबह गरदा गरदा हो गइल। उनके इस कमेंट के बाद फैंस भी और ज्यादा उत्साहित नजर आए और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। वह सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं।

आम्रपाली दुबे का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से की थी। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से जबरदस्त पहचान बनाई। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। आम्रपाली ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और ‘शेर सिंह’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com