-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Buying A Smartphone Will Be More Expensive In 2026 Ram Will Decrease Features Will Be Reduced And It Will Directly Impact Your Wallet
2026 में स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा महंगा! RAM घटेगी, फीचर्स कम होंगे और जेब पर पड़ेगा सीधा असर
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphones Will Be Expensive 2026: में स्मार्टफोन सिर्फ महंगे ही नहीं होंगे, बल्कि उनमें मिलने वाले फीचर्स खासतौर पर RAM में भी कटौती देखने को मिल सकती है।

Smatphone 2026 में हो जाएंगे महंगे। (सौ. Freepik)
RAM Shortage in Phone by 2026: आने वाला साल टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए थोड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। 2026 में स्मार्टफोन सिर्फ महंगे ही नहीं होंगे, बल्कि उनमें मिलने वाले फीचर्स खासतौर पर RAM में भी कटौती देखने को मिल सकती है। मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत ने स्मार्टफोन कंपनियों की रणनीति बदल दी है और इसका असर अभी से दिखने लगा है। हाल ही में भारत में लॉन्च हुए iQOO 15 की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में करीब 33% ज्यादा रखी गई है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है।
क्या RAM घटाने का रास्ता अपनाएंगी कंपनियां?
भारत जैसे कीमत-संवेदनशील बाजार में कंपनियां लगातार दाम नहीं बढ़ा सकतीं। ऐसे में लागत नियंत्रित रखने के लिए ब्रांड्स फोन की RAM कम करने का विकल्प चुन सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में 16GB RAM वाले स्मार्टफोन लगभग बाजार से गायब हो सकते हैं। वहीं 12GB RAM वाले फोन्स का प्रोडक्शन करीब 40% तक घटने की आशंका है। उनकी जगह 6GB और 8GB RAM वाले मॉडल ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 4GB RAM वाले फोन, जिन्हें अब तक आउटडेटेड माना जा रहा था, उनकी भी वापसी हो सकती है। यानी उपभोक्ताओं को कम RAM और सीमित फीचर्स के बावजूद ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
स्मार्टफोन ही नहीं, कंप्यूटर भी होंगे महंगे
RAM की कमी का असर सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप की कीमतों में भी इजाफा तय माना जा रहा है। डेल और लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियां अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा, भारत में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अपने मौजूदा मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
आखिर क्यों हो रही है RAM की किल्लत?
दुनियाभर में RAM की कमी के पीछे सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानी जा रही है। OpenAI, Google, NVIDIA और Microsoft जैसी कंपनियां AI के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। AI मॉडल्स को चलाने के लिए विशाल डेटा सेंटर्स की जरूरत होती है, जहां भारी मात्रा में प्रोसेसर और RAM का इस्तेमाल होता है।
इसी कारण चिप निर्माता कंपनियां स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सामान्य मेमोरी चिप्स की बजाय AI चिप्स और हाई-एंड RAM की सप्लाई पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। नतीजतन, स्मार्टफोन और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों को RAM महंगी मिल रही है और इसका सीधा बोझ ग्राहकों पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़े: कम बजट में OnePlus का सपना पूरा! शुरू हुई खास सेल, मोबाइल से लेकर ईयरबड्स तक सस्ता मिलेंगा सब
आगे क्या करें ग्राहक?
अगर आप नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 2026 से पहले विकल्पों पर गंभीरता से विचार करना समझदारी हो सकती है। आने वाले समय में ज्यादा कीमत में कम फीचर्स मिलना नई हकीकत बन सकता है।
Buying a smartphone will be more expensive in 2026 ram will decrease features will be reduced and it will directly impact your wallet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PMसड़क दुर्घटना से बचाएगा प्रेमानंद महाराज का यह महामंत्र, घर से निकलने से पहले बस 11 बार करें जाप
Jun 25, 2026 | 10:32 PM‘एक नहीं कई भरत तिवारी है’, ग्वालियर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, भरत तिवारी मामले में सरकार पर साधा निशाना
Jun 25, 2026 | 10:23 PMसपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
Jun 25, 2026 | 10:19 PMसागर के नौरादेही में टाइगर पर चली गोली? वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, भोपाल तक पहुंचा मामल
Jun 25, 2026 | 10:10 PMइटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी
Jun 25, 2026 | 10:08 PMपटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Jun 25, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














