आमिर खान की सितारे जमीन पर ने तोड़ा खुद की फिल्म का रिकॉर्ड, बनी 5वीं बड़ी हिट

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने रिलीज के 17वें दिन तक 146.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे यह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 145.55 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए उनकी 5वीं सबसे बड़ी हिट बन गई है।
आमिर खान की सितारे जमीन पर ने तोड़ा खुद की फिल्म का रिकॉर्ड, बनी 5वीं बड़ी हिट
आमिर खान की सितारे जमीन पर ने तोड़ा खुद की फिल्म का रिकॉर्ड
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज़ के 17 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को लेकर दर्शकों का प्यार लगातार बरकरार है और तीसरे वीकेंड में भी इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह फिल्म आमिर के करियर की एक और ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है।

'सितारे जमीन पर' ने अपने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 46.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 15वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ और 16वें दिन 5.54 करोड़ की कमाई की। अब 17वें दिन दोपहर 3:10 बजे तक फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपये और जोड़ते हुए कुल 146.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े शुरुआती हैं और दिन के अंत तक इसमें और इजाफा हो सकता है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का रिकॉर्ड टूटा

साल 2018 में रिलीज़ हुई 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने पहले दिन 50.75 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही और इसकी लाइफटाइम कमाई 145.55 करोड़ रुपये रही। अब 'सितारे जमीन पर' ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए आमिर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है।

अब अगला टारगेट 3 इडियट्स

आमिर खान की टॉप 4 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में ‘दंगल’ 374.43 करोड़, ‘पीके’ 340.8 करोड़, ‘धूम 3’ 271.07 करोड़ और ‘3 इडियट्स’ 202.47 करोड़ शामिल हैं। 'सितारे जमीन पर' की रफ्तार देखकर लगता है कि '3 इडियट्स' का रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 222 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com