बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन

BO Collection News: सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखने को मिली। बॉर्डर 2 322.45 करोड़ के साथ मजबूती से टिकी है। ओ रोमियो की रफ्तार धीमी हुई, जबकि मर्दानी 3 और वध 2 का कलेक्शन लाखों में सिमटा गया है।
Monday Box Office Collection Border 2 O Romeo Mardaani 3 Tu Ya Main and Vadh 2
मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Monday Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। एक तरफ रोमांटिक-एक्शन ड्रामा है तो दूसरी ओर सर्वाइवल थ्रिलर और सस्पेंस फिल्में भी चल रही हैं। हालांकि सोमवार का दिन ज्यादातर फिल्मों के लिए सुस्त साबित हुआ। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

ओ रोमियो की रफ्तार पड़ी धीमी

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन रविवार को कलेक्शन गिरकर 9 करोड़ रह गया। सोमवार को फिल्म की कमाई और घटते हुए 4.75 करोड़ रुपये पर आ गई। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 34.90 करोड़ रुपये हो चुका है।

तू या मैं का संघर्ष जारी

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने 60 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। शनिवार को 1.45 करोड़ की कमाई हुई, लेकिन रविवार को फिर गिरावट के साथ 80 लाख ही जुटा सकी। सोमवार को फिल्म ने महज 43 लाख रुपये कमाए। चार दिनों में इसका कुल कलेक्शन 3.28 करोड़ रुपये पहुंचा है।

मर्दानी 3 और वध 2 का फीका

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। 18वें दिन सोमवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में 26.30 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 14.60 करोड़ जोड़ने के बाद अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 44.75 करोड़ रुपये हो गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस-थ्रिलर ‘वध 2’ को समीक्षकों की सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं दिखा। 11वें दिन सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 2 लाख रुपये कमाए। अब तक इसकी कुल कमाई 3.69 करोड़ रुपये है।

बॉर्डर 2 का दम बरकरार

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। पहले हफ्ते में 224.25 करोड़, दूसरे में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ जोड़ने के बाद फिल्म 25वें दिन तक 322.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सोमवार को इसने 60 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर सोमवार का दिन ज्यादातर फिल्मों के लिए गिरावट भरा रहा, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com