Mahashivratri 2026: अक्षय कुमार से आम्रपाली दुबे तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि

Celebs Mahashivratri Wishes: महाशिवरात्रि पर अक्षय कुमार, किरण खेर, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और सोनू सूद समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर महादेव की भक्ति में पोस्ट साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दीं।
Akshay Kumar Mahashivratri 2026 Aamrapali Dubey Sonu Sood Jackie Shroff Kirron Kher Esha Gupta
महाशिवरात्रि (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Akshay Kumar Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा देश भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आया। मंदिरों में घंटों-घड़ियालों की गूंज के साथ ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे सुनाई दिए तो वहीं सोशल मीडिया पर भी भक्ति का रंग चढ़ा दिखा। बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने खास अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दीं और अपनी आस्था जाहिर की।

हिंदी सिनेमा का भगवान शिव से गहरा नाता रहा है। कई फिल्मों और गीतों में महादेव की महिमा दिखाई गई है। हाल ही में फिल्म ओएमजी 2 में भगवान शिव का रूप धारण कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे। ॐ नमः शिवाय। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। जय महाकाल।

जैकी श्रॉफ ने दी शुभकामनाएं

वहीं जैकी श्रॉफ ने महादेव के मंत्रोच्चारण करती अपनी तस्वीर साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दीं। समाजसेवा के लिए चर्चित सोनू सूद ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन की पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वे अपनी पत्नी के साथ बाबा के ध्यान में लीन नजर आए। अभिनेत्री किरण खेर ने महादेव की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हर हर महादेव! समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं ईशा गुप्ता ने इंस्टास्टोरी पर त्रिशूल की तस्वीर साझा कर आस्था प्रकट की।

Akshay Kumar Mahashivratri 2026 Aamrapali Dubey Sonu Sood Jackie Shroff Kirron Kher Esha Gupta

आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी

भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल आम्रपाली दुबे ने भगवान शिव और मां पार्वती की बहुत प्यारी फोटो पोस्ट की है, जो उनके विवाह की है। फोटो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि महाशिवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं, ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। वहीं, रानी चटर्जी ने अपनी फिल्म का पुराना गाना 'जैसे देवेला शिव जी गौरा के प्यार हो' शेयर किया है, जो कि शिव भक्ति गीत है। गीत में रानी भोलेनाथ से पति की लंबी आयु का वरदान मांग रही हैं।

दीपिका चिखलिया ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

छोटे पर्दे पर मां सीता का रोल निभा चुकी दीपिका चिखलिया ने मां सीता की फोटो शेयर कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं टीवी की तुलसी भी पीछे नहीं रही हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि बैक-टू-बैक पोस्ट महाशिवरात्रि को लेकर पोस्ट किए हैं और पूरे देश की सुख और शांति के लिए पूजा की है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सितारों की श्रद्धा और शुभकामनाओं ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com