- Hindi News »
- Entertainment »
- Who Is Sara Arjun Creating Sensation Romancing 20 Years Older Ranveer Singh
कौन हैं सारा अर्जुन? 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस कर मचा रही हैं सनसनी
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के फर्स्ट लुक के साथ उनकी 20 साल छोटी को-स्टार सारा अर्जुन भी सुर्खियों में हैं। सारा अर्जुन ने दो साल की उम्र से कैमरे का सामना किया और 100+ विज्ञापनों में काम किया।
- Written By: सोनाली झा

सारा अर्जुन (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक उनके 40वें जन्मदिन पर जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर एक बेहद खतरनाक और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन चर्चा का एक और कारण है – उनकी हीरोइन सारा अर्जुन। फिल्म में रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आने वाली सारा अर्जुन अब दर्शकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं।
कौन हैं सारा अर्जुन
सारा अर्जुन एक पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनका जन्म 18 जून 2005 को हुआ और वे अभी महज 20 साल की हैं। वहीं रणवीर सिंह 6 जुलाई 1985 को पैदा हुए, यानी दोनों के बीच पूरे 20 साल का अंतर है। सोशल मीडिया पर उम्र के इस फर्क को लेकर खूब चर्चा हो रही है, हालांकि दोनों कलाकारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन से शुरुआत की करियर
सारा अर्जुन, साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने सिर्फ दो साल की उम्र में ही कैमरे के सामने आना शुरू कर दिया था। विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने पांच साल की उम्र तक 100 से ज्यादा टीवी एड्स में काम किया। वो कई बड़े ब्रांड्स जैसे McDonald’s, LIC, Cadbury आदि का चेहरा रह चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
देइवा थिरुमगल से मिली पहचान
साल 2011 में तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और सिर्फ छह साल की उम्र में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को प्रभावित कर दिया। इस फिल्म में विक्रम के साथ उनकी मासूमियत और परफॉर्मेंस ने सारा को घर-घर में मशहूर बना दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स किए और धीरे-धीरे खुद को एक मेच्योर एक्ट्रेस के रूप में साबित किया।
ये भी पढ़ें- रिजेक्शन से कभी नहीं डरे रणवीर सिंह, एक्टिंग क्लास लेकर बनाई एक अलग पहचान
रणवीर सिंह संग करेंगी रोमांस
‘धुरंधर’ में उनका पहला लुक सामने आने के बाद हर कोई उनके ग्लैमरस अवतार को देखकर चौंक गया है। फैंस सारा और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि एक चाइल्ड आर्टिस्ट से ट्रांजिशन कर सारा अर्जुन कैसे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाती हैं। फिलहाल, उनकी परफॉर्मेंस का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
Who is sara arjun creating sensation romancing 20 years older ranveer singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














