- Hindi News »
- Elections »
- Yogi Adityanath Roared In Jammu And Kashmir Strikes On Pakistan Along With Nc Congress
जम्मू-कश्मीर में दहाड़े योगी आदित्यनाथ, नेहरू की गलती भुगत रही घाटी, राहुल गांधी से भी पूछे सवाल
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्मू-कश्मीर में दो चरणों की वोटिंग के बाद तीसरे चरण के लिए बीजेपी किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जम्मू-कश्मीर के चुनावी रण में कूद पड़े हैं। गुरुवार को योगी जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और यहां उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए एनसी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी व योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होना है। दो चरणों की वोटिंग के बाद तीसरे चरण के लिए बीजेपी किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जम्मू-कश्मीर के चुनावी रण में कूद पड़े हैं। गुरुवार को योगी जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और यहां उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए एनसी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस हो या पीडीपी या नेशनल कॉन्फ्रेंस, इन सभी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का ‘गोदाम’ बना दिया था। महाराजा हरि सिंह जी और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह जी ने अपनी मेहनत और पुरुषार्थ से जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग बनाया था। उस जम्मू-कश्मीर को धार्मिक कट्टरता का कोढ़ बनाने का पाप कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया है। यह ‘नए भारत’ का ‘नया जम्मू-कश्मीर’ है। अब यहां आतंकवाद नहीं बल्कि पर्यटन है। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी राजनीतिक दल नहीं, बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं।
यह भी पढ़ें:- वक्फ बोर्ड बिल: जेपीसी की बैठक में कटा गदर, विपक्षी सांसदों ने किया मीटिंग से वॉक-आउट
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
एनसी-कांग्रेस पर करार प्रहार
सीएम योगी ने कहा कि हम विकास के रास्ते पर चल रहे हैं और हमारे बगल में पाकिस्तान बदहाल है। पाकिस्तान मानवता का दुश्मन है, मानवता का कैंसर है, हमें इससे निजात पाना होगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह एनसी की कश्मीर के लिए अलग झंडे की मांग, 370 और 35ए की वापसी की मांग का समर्थन करते हैं। क्या कांग्रेस विभाजनकारी सोच का समर्थन करती है?
राहुल गांधी पर भी बोला हमला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, क्या राहुल कश्मीर के युवाओं से समझौता कर आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने का समर्थन करते हैं? क्या वह सीमा पार व्यापार को फिर से शुरू करके आतंकवाद को वापस लाना चाहते हैं? क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी में शामिल लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस राहुल गांधी के साथ आरक्षण विरोधी चेहरा लाने की कोशिश नहीं कर रही है?
नेहरू ने दिया 370 का दंश
सीएम योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस यहां की बाजार व्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में डालने और इसे कुछ आतंकी समर्थित हाथों में सौंपने का समर्थन करती है। 370 का दंश पंडित नेहरू ने दिया था और कश्मीरी पंडितों का पलायन कांग्रेस और नेहरू जी की वजह से हुआ। इतने सालों तक कश्मीर को विकास से क्यों वंचित रखा गया।
यह भी पढ़ें:- रॉबर्ट वाड्रा बोले- हरियाणा में हार देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बौखलाए, इसीलिए भूल रहे हैं पद की मर्यादा
पाकिस्तानी सीमा पर योगी-योगी की गूंज
सीएम योगी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा में भी एक जनसभा को संबोधित किया। यहां रैली में आई जनता ने यूपी के मुखिया को देखकर योगी-योगी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान कई लोगों ने यह भी कहा कि जो राम को लाए हैं वह आरएसपुरा आए हैं।
Yogi adityanath roared in jammu and kashmir strikes on pakistan along with nc congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी
Jun 14, 2026 | 10:40 AMसमृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Jun 14, 2026 | 10:39 AMअमरावती में तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
Jun 14, 2026 | 10:36 AMIND vs PAK Women’s T20: आज बर्मिंघम में महा-संग्राम! जानें कब और कहां दिखेगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच
Jun 14, 2026 | 10:33 AMप्यार ने ना घर का छोड़ा ना घाट का: नागपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल, लुटेरों ने युवक से लूटे 4.24 लाख रुपये
Jun 14, 2026 | 10:25 AMभीमाशंकर धाम का बदलेगा स्वरूप, कुंभ 2027 से पहले 90% विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य
Jun 14, 2026 | 10:25 AMईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का निधन के 4 महीने बाद 9 जुलाई को मशहद में होगा अंतिम संस्कार
Jun 14, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM













