- Hindi News »
- India »
- Waqf Board Bill Ruckus In The Jpc Meeting Opposition Mps Walked Out
वक्फ बोर्ड बिल: जेपीसी की बैठक में कटा गदर, विपक्षी सांसदों ने किया मीटिंग से वॉक-आउट
- Written By: अभिषेक सिंह
गुरुवार को मुंबई में वक्फ बिल को लेकर संसदीय संयुक्त समिति की बैठक हुई। हंगामे के कारण बैठक खत्म करनी पड़ी। आज मुंबई के एक होटल में बिल पर चर्चा हो रही थी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान विपक्षी दलों ने अपना विरोध जताया। साथ ही बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए।

वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी की बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: गुरुवार को मुंबई में वक्फ बिल को लेकर संसदीय संयुक्त समिति की बैठक हुई। हंगामे के कारण बैठक खत्म करनी पड़ी। आज मुंबई के एक होटल में बिल पर चर्चा हो रही थी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान विपक्षी दलों ने अपना विरोध जताया। साथ ही बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि बैठक में शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के और टीएमसी के कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हुई। कई नेता बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर चले गए।
वक्फ बिल को लेकर आज गुरुवार को मुंबई में जेपीसी की बैठक हुई। बैठक में विपक्षी दल भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब गुलशन फाउंडेशन की ओर से बिल का समर्थन करते हुए सुझाव पेश किए गए। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने इन सुझावों का विरोध किया। साथ ही शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने अपनी बात रखी। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ता देख समिति के अध्यक्ष ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। हालांकि सभी विपक्षी दल अपना विरोध जताते हुए बैठक से बाहर चले गए।
बिफर पड़े कल्याण बनर्जी
शिवसेना सांसद ने कहा कि बैठक में गुलशन फाउंडेशन बिल पर अपने विचार रख रहा था। इस दौरान कल्याण बनर्जी विरोध में चिल्लाने लगे। साथ ही उन्हें बैठक से बाहर निकालने की धमकी देने लगे। सांसद ने कहा कि यह उनका अपमान है। बैठक में जो लोग आए थे उन्हें जीपीसी कमेटी ने बुलाया है। बिल के पक्ष में बोलकर ऐसा करना ठीक नहीं है। उन्होंने इस विवाद की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल किसी का अपमान करते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? ऑपरेशन टाइगर से बढ़ीं ठाकरे की धड़कनें, मातोश्री पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
जलगांव विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, रेश्मा काले हुईं नॉट रिचेबल, महायुति की बढ़ी चिंता
एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा वार, कांग्रेस-NCP-ठाकरे गुट के कई नेता शिवसेना में शामिल
वाह रे मोदी तेरा खेल, सस्ती दारू महंगा तेल: दानवे के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ ठाकरे गुट का जन आक्रोश
यह भी पढ़ें:- रॉबर्ट वाड्रा बोले- हरियाणा में हार देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बौखलाए, इसीलिए भूल रहे हैं पद की मर्यादा
क्या है वक्फ अधिनियम?
वक्फ एक्ट मुस्लिम समुदाय की संपत्तियों और धार्मिक संस्थानों के प्रबंधन और नियमन के लिए बनाया गया कानून है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का समुचित संरक्षण एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना है, ताकि इन संपत्तियों का उपयोग धार्मिक एवं धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए किया जा सके। चूंकि वक्फ एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है ‘रोकना’ या ‘समर्पित करना’, इसलिए इस्लाम में वक्फ संपत्ति को एक स्थायी धार्मिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में समर्पित किया जाता है, जिसका उपयोग धार्मिक उद्देश्यों, गरीबों की मदद, शिक्षा आदि के लिए किया जाता है।
वक्फ बोर्ड का गठन
वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए हर राज्य में वक्फ बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण, संरक्षण एवं प्रबंधन करता है। वक्फ अधिनियम के तहत सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण अनिवार्य है। यह पंजीकरण संबंधित राज्य वक्फ बोर्ड में किया जाता है। वक्फ बोर्ड को वक्फ संपत्तियों के रखरखाव, मरम्मत एवं विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
वक्फ मामलों के लिए है स्पेशल कोर्ट
बोर्ड यह सुनिश्चित करता है कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग धार्मिक एवं धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड को वक्फ संपत्तियों के निरीक्षण और नियंत्रण का राइट है। वक्फ बोर्ड ही वक्फ संपत्तियों के प्रबंधकों की नियुक्ति एवं उनका वर्क रिव्यू भी करता है। वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए एक विशेष अदालत का गठन किया गया है। यह अदालत वक्फ संपत्तियों से जुड़े सभी विवादों का निपटारा करती है।
क्या है मोदी सरकार की योजना?
बीते 5 अगस्त को केन्द्रीय कैबिनेट ने वक्फ एक्ट में करीब 40 संशोधनों को मंजूरी दी थी। केन्द्र की मोदी सरकार वक्फ बोर्ड की किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति बनाने की शक्तियों पर अंकुश लगाना चाहती है। इन संशोधनों का मकसद वक्फ बोर्ड के किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति के तौर पर नामित करने के अधिकार को प्रतिबंधित करना है। संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए दावों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- बुरे फंसे संजय राउत! मानहानि केस में दोषी करार, 15 दिन जेल की सजा, 25 हजार जुर्माना
संशोधन विधेयक पारित होने के बाद वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और हस्तांतरण में बड़ा बदलाव आएगा। सूत्रों का कहना है कि कानून में संशोधन के कारणों का भी जिक्र किया गया है। इसमें जस्टिस सच्चर आयोग और के रहमान खान की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति की सिफारिशों का हवाला दिया गया है।
Waqf board bill ruckus in the jpc meeting opposition mps walked out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद के भाई Prince Yadav की नेपाल में मौत, खान सर मामले में FIR में था नाम
Jun 14, 2026 | 11:55 AMप्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
Jun 14, 2026 | 11:55 AMGovernor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
Jun 14, 2026 | 11:54 AMमेट्रो-4 और 4ए परियोजना को मिली बड़ी राहत, मोगरपाड़ा में मैंग्रोव भूमि डायवर्ट करने की मंजूरी
Jun 14, 2026 | 11:49 AMBeauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Jun 14, 2026 | 11:46 AMनासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
Jun 14, 2026 | 11:42 AMजबलपुर में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घिसटती रही कार; दो युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
Jun 14, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














