- Hindi News »
- Elections »
- Robert Vadra On Pm Narendra Modi Haryana Assembly Elections
रॉबर्ट वाड्रा बोले- हरियाणा में हार देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बौखलाए, इसीलिए भूल रहे हैं पद की मर्यादा
- Written By: विजय कुमार तिवारी
गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है और कहा है कि हरियाणा में हार देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बौखला गए हैं और इसीलिए पद की मर्यादा को भूलकर इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

रॉबर्ट वाड्रा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( सौ. से नवभारत)
नई दिल्ली : देश के जाने माने व्यवसायी और गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को सोनीपत में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “बिचौलियों और दामादों” वाली टिप्पणी का जवाब दिया है और कहा है कि हरियाणा में हार देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बौखला गए हैं और इसीलिए पद की मर्यादा को भूलकर इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
पिछले दिनों अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में पिछली कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन के दौरान, राज्य में एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी, जिसके लिए व्यक्तिगत सिफारिशों की आवश्यकता न पड़ी हो।
ढींगरा आयोग पर दागा सवाल
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों के जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह काफी हैरान हैं कि एक बार फिर प्रधानमंत्री ने मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। हरियाणा के साथ-साथ केंद्र में भी उनकी सरकार रही है। मुझे पता है कि पिछले एक दशक में उन्होंने आयोग का गठन किया है। ताकि जांच हो सके। रॉबर्ट वाड्रा ने विशेष रूप से ढींगरा आयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी और उनकी कंपनियों की जांच के लिए जिस आयोग को स्थापित किया गया था, उसका क्या हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi G7 Summit: G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों से करेंगे अहम मुलाकात
G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
‘नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी’, चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
इसे भी पढ़ें…हरियाणा में बोले PM मोदी- कांग्रेस को वोट देने का मतलब विकास को दांव पर लगाना
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पिछले दशक में उन्होंने मेरे द्वारा किए जा रहे हर काम को बाधित करने की हरसंभव कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनियों को भेजे गए कई जांच और नोटिस के बावजूद, उनके खिलाफ कभी कुछ साबित नहीं हुआ। वे कुछ भी साबित नहीं कर सकते हैं क्योंकि मेरी कंपनियों ने जिस तरह से काम किया है, उसमें कोई गड़बड़ी नहीं है।
प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते ऐसे शब्द
रॉबर्ट वाड्रा ने मोदी की टिप्पणियों के लहजे की भी आलोचना की और कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने दलाल और दामाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, मुझे लगता है कि यह खराब शब्द हैं। वह 1.4 बिलियन आबादी के प्रधानमंत्री हैं। हम उनसे बहुत अधिक की उम्मीद करते हैं। वाड्रा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री हरियाणा में सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उनके पास हरियाणा के लोगों के लिए देने या कहने के लिए और कुछ नहीं है क्योंकि हरियाणा के लोग इस सरकार से खुश नहीं हैं। इसलिए ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी बताया कि उन्हें राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर सरकार से दो क्लीन चिट मिली हैं, जो उनकी बेगुनाही साबित करती हैं।
कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी, लोग बदलाव के मूड में
हरियाणा में आगामी चुनावों के बारे में पूछे जाने पर वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि हरियाणा के लोग राज्य में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा में बड़े अंतर से जीतेगी, क्योंकि लोग बदलाव के लिए उत्सुक हैं।
इसे भी पढ़ें…कांग्रेस के लिए गले का फांस बन सकती है सैलजा की नाराजगी, भूपेन्द्र हुड्डा की भी बढ़ी टेंशन
रॉबर्ट वाड्रा ने कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह और महिला पहलवानों से जुड़े कथित छेड़छाड़ मामले सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के गलत तरीके से काम करने का उल्लेख किया। वाड्रा ने बेरोजगारी और बुनियादी ढांचे के विकास को संबोधित करने में सरकार की विफलता की भी आलोचना की।
मंगलवार को राज्य में आगामी चुनावों से पहले सोनीपत में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। ..दस साल पहले, जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो किसानों की जमीनें लूट ली गई थीं।.. कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था।.. बिना धोखाधड़ी के कोई नौकरी नहीं मिल सकती थी और भ्रष्टाचार से मुक्त कोई संगठन नहीं था।
इसे भी पढ़ें…बीजेपी के लिए ‘गुड़ भरी हँसिया’ बनी कंगना रनौत, ताजा बयान हरियाणा में पहुंचाएगा बड़ा नुकसान!
Robert vadra on pm narendra modi haryana assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद के भाई Prince Yadav की नेपाल में मौत, खान सर मामले में FIR में था नाम
Jun 14, 2026 | 11:55 AMप्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
Jun 14, 2026 | 11:55 AMGovernor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
Jun 14, 2026 | 11:54 AMमेट्रो-4 और 4ए परियोजना को मिली बड़ी राहत, मोगरपाड़ा में मैंग्रोव भूमि डायवर्ट करने की मंजूरी
Jun 14, 2026 | 11:49 AMBeauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Jun 14, 2026 | 11:46 AMनासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
Jun 14, 2026 | 11:42 AMजबलपुर में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घिसटती रही कार; दो युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
Jun 14, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














