राहुल और प्रियंका गांधी के बीच क्यों हुई अनबन? रायबरेली सांसद ने वायनाड में खुद बताई पूरी कहानी, देखें- VIDEO

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी से अनबन की कहानी साझा की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
rahul gandhi explains differences with priyanka gandhi in wayanad watch video
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी से अनबन की कहानी साझा की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिर से कैसे दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई और इस सुलह में प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड का क्या कुछ योगदान था।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में एक दिलचस्प किस्से को साझा कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि वायनाड ने भाई-बहन के बीच के गतिरोध को किसी भी शांति वार्ता से कहीं ज्यादा तेजी से सुलझा दिया था।

वायनाड में क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी 2024 के वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पार्टी द्वारा बनाए जा रहे घरों के शिलान्यास समारोह में बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राजनीति में अपने 22 वर्षों पर विचार करते हुए तर्क दिया कि राजनेताओं को अपने बारे में अधिक खुला और पारदर्शी होना चाहिए।

राहुल ने कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं, तकरीबन 22 साल बीत चुके हैं। लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, चीजों के बारे में सोचने का आपका तरीका बदलने लगता है। उन्होंने कहा कि एक बात जिस पर मैं दृढ़ता से विश्वास करता हूं वह यह कि राजनेताओं को अपने बारे में अधिक खुलकर बोलना चाहिए।

संवाद में किया घरेलू अनबन का जिक्र

रायबरेली सांसद ने वायनाड के लोगों को अपना परिवार बताते हुए हाल ही में हुए घरेलू तनाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मेरी बहन कल मुझसे बात नहीं कर रही थी, उसकी चुप्पी इतनी गहरी थी कि मुझे अपनी मां सोनिया गांधी से इसका जिक्र करना पड़ा।

राहुल ने सोनिया गांधी को बताया प्लान

राहुल गांधी ने कहा कि जब मेरी मां ने मेरी बहन के बारे में पूछा तो मैंने उनसे कहा कि वह परेशान हैं और मुझसे बात नहीं कर रही हैं। इसके मैंने बहन प्रियंका गांधी के साथ में वायनाड जाने का प्लान बताया। इसके बाद मैंने अपनी मां से कहा कि मैंने उन्हें मना लिया है। वायनाड पहुंचने के बाद वह मुझसे बात करना बंद नहीं कर सकीं।

यही वायनाड का जादू है: राहुल गांधी

राहुल ने माना कि प्लान तुरंत काम नहीं आया। फ्लाइट के दौरान प्रियंका इम्प्रेस नहीं हुईं, लेकिन जैसे ही हम वायनाड पहुंचे तो उन्होंने मुझसे फिर से बात करना शुरू कर दिया। राहुल ने आगे कहा, "यही वायनाड का जादू है।"

आपको बता दें कि राहुल गांधी पहले लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व करते थे। साल 2019 के आम चुनाव में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में केरल सीट और उत्तर प्रदेश में रायबरेली दोनों जीतने के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी। अब वायनाड का प्रतिनिधित्व प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com