गुरुग्राम में आधी रात गोलियों की गूंज, फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, STF ने 3 शूटर दबोचे

STF Arrest Shooters: गुरुग्राम में फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर हुई फायरिंग मामले में STF ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल की साजिश सामने आई है।
STF has arrested three shooters in connection with the firing incident at fashion designer Mayank Chawla's house in Gurugram
फैशन डिजाइनर मयंक चावला (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mayank Chawla Gurugram Firing Case: हरियाणा के गुरुग्राम में 20 फरवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें दबोचा। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने रची थी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने डिजाइनर के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसटीएफ की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

विदेश से रची गई साजिश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब यह जांच की जा रही है कि इस हमले के पीछे असली मकसद क्या था। क्या यह रंगदारी का मामला है या किसी निजी रंजिश का परिणाम, इसकी तह तक जाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर से उनका संपर्क कैसे हुआ और क्या इस वारदात में और भी लोग शामिल हैं।

पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा जल्द

फैशन डिजाइनर मयंक चावला और उनका परिवार इस घटना के बाद सदमे में है। सुरक्षा के मद्देनजर उनके घर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय निवासियों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल है। एसटीएफ का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि कानून से बचकर भागने की कोशिश करने वाले सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com