शहापुर के वाशाला जंगल में मरा मिला तेंदुआ, पंजे काटकर ले गए शिकारी

Shahapur Leopard Death Investigation: ठाणे जिले के शहापुर तालुका स्थित कसारा के वाशाला जंगल में तेंदुआ मृत मिला। अज्ञात शिकारियों ने उसके पंजे काटकर नाखून ले गए।  वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
Leopard Poaching
तेंदुए का शिकार (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Leopard Poaching In Thane: जिले के शहापुर तालुका अंतर्गत कसारा के वाशाला जंगल इलाके में एक तेंदुए के शिकार की जानकारी मिली है। अज्ञात शिकारियों ने तेंदुए की हत्या के बाद उसके पंजे शरीर से अलग करके फेंक दिए और नाखून लेकर चले गए।

इस घटना के बाद शहापुर के जंगलों में जानवरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गयी है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वाशाला जंगल क्षेत्र के सुसरवाड़ी शिवरा के सूखे नाले में एक तेंदुआ मरा हुआ मिला।

वन विभाग को जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने देखा तेंदुआ मरा हुआ पड़ा था और उसके पंजे कटे हुए थे। शिकारियों ने तेंदुए को मारने के बाद बेरहमी दिखाई है।

उठ रहे कई तरह के सवाल

बताया गया कि तेंदुओं के पंजों और मूंछ के बालों को लेकर कुछ अंधविश्वासों के कारण तेंदुओं का शिकार किया जा रहा है। लेकिन तेंदुआ शिकार कैसे हुआ? क्या वन विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग पर नहीं थे? इसको लेकर इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में मरे हुए तेंदुए की अंत्येष्टि कर दी गयी है। पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत की वजह का पता चलेगा, जब इस बारे में पता लगाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि तेंदुए को दूसरी जगह मारकर वहां फेंका गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com