-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Shivraj Singh Chouhan Son Kartikeya If Congress Wins Not A Brick Will Be Laid Budhni Bypoll
MP : उपचुनाव के पहले CM शिवराज के बेटे का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस को वोट दिया तो नहीं लगेगी एक भी ईंट
- Written By: राहुल गोस्वामी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने बुधनी उपचुनाव के सिलसिले में एक जनसभा में कहा कि अगर कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव जीतता है तो ‘‘किसी भी गांव में एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी।''

CM शिवराज के बेटे का विवादित बयान
भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने बुधनी उपचुनाव के सिलसिले में एक जनसभा में कहा कि अगर कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव जीतता है तो ‘‘किसी भी गांव में एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी।” उनके उस कथित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी आलोचना की । सिंह ने उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने से बचने की भी सलाह दी, जबकि कार्तिकेय ने पलटवार करते हुए उनपर अपने 10 साल के मुख्यमंत्रित्व काल में “कुछ भी सार्थक नहीं करने का’ आरोप लगाया।
जानकारी दें कि, मध्यप्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने पर इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में सीहोर जिले के बुधनी के भेरुंडा कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा था,‘‘हम अपने मतदान में बदलाव करके अपनी प्रतिष्ठा क्यों खराब करें? क्या हमें काम करवाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के पास जाने की ज़रूरत नहीं है? क्या हमें काम करवाने के लिए अपने आदरणीय कृषि मंत्री से संपर्क करने की ज़रूरत नहीं है?”
Breaking Bhopal
शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान की मतदाताओं को चेतावनी
‘कांग्रेस बुदनी जीती तो रुक जाएगा विकास’
कांग्रेस आई तो किसी गांव में एक ईट भी नहीं लगेगी – कार्तिकेय चौहान
दिग्विजय सिंह ने वीडियो ट्वीट कर उठाए सवाल pic.twitter.com/6yUhNxWB2q — Brajesh Jain बृजेश जैन (@Editor_Brijesh) October 25, 2024
उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘सरपंच जी, आप काम कैसे करेंगे, यह बताइए? जवाब दीजिए। अगर नतीजे गलत आए तो हम नेताओं से कैसे मिलेंगे और उनसे काम करवाने के लिए कैसे कहेंगे? आप कौन सी सड़क बनवाएंगे? अगर गलती से भी कांग्रेस का कोई विधायक जीत जाता है, हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है, लेकिन गलती से भी ऐसा हो जाता है, तो आप सभी को यह समझ लेना चाहिए कि किसी भी गांव में एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी।”
यहां पढ़ें – बिहार की मंत्री लेसी सिंह दुर्घटनाग्रस्त, पैर और हाथ में फ्रैक्टर; ICU में भर्ती
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
दिग्विजय सिंह ने कार्तिकेय का वीडियो साझा करते हुए उन्हें अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखने और ऐसी भाषा न बोलने की सलाह दी। कांग्रेस नेता ने कहा, “कार्तिकेय, इस समय ऐसे भाषण मत दीजिए। अपने पिता से सीखिए। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष मिलकर भारत के निर्माण में सहयोग करते हैं। मैं 10 साल तक मुख्यमंत्री रहा, लेकिन मैंने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। आपके पिता इसके गवाह हैं।”
उन्होंने कहा कि, ‘‘पंचायती राज अधिनियम में निर्माण कार्य करने की जिम्मेदारी विधायक की नहीं बल्कि सरपंच की होती है। और आप न तो सरपंच हैं और न ही विधायक। आप मेरे पोते जैसे हैं। यह मेरी राय है, आप इसे उचित मानें या नहीं।”
हालांकि, इस समझाईश पर कार्तिकेय ने पूर्व मुख्यमंत्री की सलाह पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि, वह दिग्विजय सिंह का सम्मान करते हैं, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
यहां पढ़ें – राहुल गांधी ने नाई अजीत से की खास मुलाकात, हजामत कराई-समझा दर्द, शेयर किया वीडियो
कार्तिकेय ने कहा, “मुझे वास्तव में गर्व है कि वह मुझे और मेरी टिप्पणियों का बारीकी से देखते हैं। जहां तक उनकी (सिंह की) और कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों का सवाल है, वे केवल भय पैदा करते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि बुधनी के लोग आपके 10 साल के शासन से डरते हैं, जब आपने राज्य को विनाश के कगार पर छोड़ दिया था। लोग गड्ढों से भरी सड़कों और बिजली कटौती से डरते हैं। लोग आपके शासन से डरते हैं। हम आपसे (दिग्विजय सिंह) सीखना चाहते थे, लेकिन आपने अपने 10 साल के शासन में कभी कुछ नहीं किया।”
गौरतलब है कि, कार्तिकेय का नाम बुधनी उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, हालांकि BJP ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को चुना, जो कांग्रेस के रामकुमार पटेल का मुकाबला करेंगे। बुधनी के अलावा श्योपुर जिले के विजयपुर में भी उपचुनाव होगा। वहीं मतों की गिनती आगामी 23 नवंबर को होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Shivraj singh chouhan son kartikeya if congress wins not a brick will be laid budhni bypoll
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
Jul 11, 2026 | 10:21 AMR Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMDatia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 10:16 AMWimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
Jul 11, 2026 | 10:09 AMसड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
Jul 11, 2026 | 10:05 AMCalcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Jul 11, 2026 | 10:03 AMपुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
Jul 11, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














