-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Senior Bjp Leader Claims That Sharad Pawar Will Turn His Back After The Elections Results
भाजपा के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद शरद पवार मारेंगे पल्टी!
- Written By: आकाश मसने

नारायण राणे और शरद पवार (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शनिवार को घोषित होने वाले परिणाम पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। हालांकि परिणाम घोषित होने में अभी कुछ और घंटे लगेंगे लेकिन इससे पहले तरह-तरह की अटकलों के कारण सियासी पारा काफी चढ़ गया है। तो वहीं बड़बोले नेताओं की बयानबाजी के कारण लोगों में जबरदस्त भ्रम का माहौल देखने को मिल रहा है।
इसी दौरान बीजेपी के सांसद व पूर्व मंत्री नारायण ने शुक्रवार को यह कहकर सभी को सकते में डाल दिया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी नेता शरद पवार महाविकास आघाड़ी का साथ छोड़ सकते हैं। इसके बाद सियासी हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि क्या शरद पवार अपनी ख्याति के अनुरूप एक बार फिर से पलटी मार सकते हैं?
शरद पवार महायुति से मिला सकते हैं हाथ
नारायण राणे का दावा है कि विधानसभा नतीजों की घोषणा के बाद शरद पवार महायुति के साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार दो तरह के हैं। वह अपनी पार्टी के विधायकों और राज्य के हित में किसी भी वक्त अपना ट्रैक बदल सकते हैं। वे किसी भी तरफ जा सकते हैं। वह उद्धव ठाकरे और कांग्रेस का छोड़ देंगे और सीएम एकनाथ शिंदे के साथ भी जा सकते हैं। ऐसा कहते हुए राणे ने दावा किया कि शरद पवार महायुति से हाथ मिला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गौरतलब हो कि पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घनिष्ठता को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक एकनाथ शिंदे भी बयान दे चुके हैं। ऐसे में राणे के बयान के बाद पवार के रुख को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
2019 में शिवसेना ने तोड़ा था गठबंधन
बता दें कि 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया था और कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली थी। लेकिन इसके पहले शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कुछ विधायकों को साथ लेकर बीजेपी से हाथ मिलाया और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री व अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। हालांकि यह सरकार केवल पांच दिन ही चली थी।
चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कहा जाता है कि अजित पवार के भाजपा के साथ जाने में शरद पवार का ही हाथ था। इस बात का दावा देवेंद्र फडणवीस कई बार कर चुके है। ऐसे में चुनाव परिणामों के बाद शरद पवार किस तरफ जाएंगे यह कहा नहीं जा सकता।
Senior bjp leader claims that sharad pawar will turn his back after the elections results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














