-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Election Thane District Tops In Violation Of Code Of Conduct
आचार संहिता उल्लंघन में सीएम शिंदे का जिला अव्वल, ठाणे से मिली 218 शिकायतें
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम घोषित होने और आचार संहिता लगने के बाद से 23 अक्टूबर तक आचार संहिता भंग की 1011 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जांच एजेंसियों की कार्रवाई में अब तक अवैध धन, शराब भी जब्त की है।

भारतीय निर्वाचन आयोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है तथा उम्मीदवारी अर्ज भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे आचार संहिता उल्लंघन की शिकते भी बढ़ती जा रही हैं। हालांकि सीएम चुनाव आयोग की टीम उसी तेजी से शिकायतों का निपटारा भी कर रही है। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 15 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम घोषित होने और आचार संहिता लगने के बाद से 23 अक्टूबर तक आचार संहिता भंग की 1011 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
महाराष्ट्र में कुल आचार संहिता भंग की 1011 शिकायतें मिली हैं, इनमें सर्वाधिक 218 शिकायतें सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे जिले से प्राप्त हुई हैं। इसके बाद पुणे 214 और मुंबई उपनगर 127 शिकायतों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
चुनाव आयोग ने स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जन भागीदारी की अपील की थी। चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ-साथ राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 139 सामान्य पर्यवेक्षक, 41 पुलिस पर्यवेक्षक और 71 व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: समान न्याय या दोहरे मापदंड? मीनाक्षी नटराजन मामले में घिरा चुनाव आयोग
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
धुले में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अभियान, 18.52 लाख मतदाताओं का होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन
हार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
यह भी पढ़ें:– उद्धव ठाकरे गुट के विधायक गडाख पर IT का शिकंजा, चीनी फैक्ट्री को भेजा 137 करोड़ का नोटिस
सी-विजिल ऐप पर मिली शिकायतें
इसी तरह चुनाव आयोग ने जनता से ‘सी विजिल एप’ पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करने की अपील की थी। जिसके बाद बीते 9 दिनों में 1011 शिकायतें ‘सी-विजिल’ ऐप पर चुनाव आयोग को मिली है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 98% यानी 995 शिकायतों का निपटारा कर लिया गया है। राज्य में यवतमाल -51, अहमदनगर -39, सोलापुर -39, अमरावती – 32, नागपुर – 29, नांदेड -28, सातारा -25 अन्य प्रमुख जिले हैं, जहां आचार संहिता उल्लंघन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
जब्त की गई 44 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति
राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियों की कार्रवाई में अब तक अवैध धन, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुओं आदि के मामले में कुल 44 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें:– शरद पवार ने सुलझाया MVA के सीट बंटवारे का झगड़ा, विजय वडेट्टीवार ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवबंर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर मतगणना होगी। इसके लिए चुनाव आयोग और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
Maharashtra election thane district tops in violation of code of conduct
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














