- Hindi News »
- Rajasthan »
- Should I Remove The Entire Settlement I Will Just Keep 50 Names Then You Will Win The Election Right Blo Video Goes Viral
पूरी बस्ती को हटा दूं क्या? सिर्फ 50 नाम रख लेता हूं…फिर आप चुनाव जीत जाएंगे ना? BLO का Video Viral
Jaipur Voter list: हवामहल क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया बड़े विवाद में घिर गई है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में बीएलओ को मतदाता नाम हटाने के दबाव पर नाराजगी जताते देखा गया।
- Written By: रंजन कुमार

जयपुर में बीएलओ की बातचीत का वीडियो वायरल।
Jaipur BLO News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया बड़े विवाद में तब्दील हो गई है। जयपुर के हवा महल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक बीएलओ (BLO) और एक अन्य व्यक्ति के बीच फोन पर तीखी बहस हो रही है। इस वीडियो ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
वायरल वीडियो में बीएलओ (BLO) कॉल पर किसी व्यक्ति से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। बहस के दौरान बीएलओ को यह कहते सुना जा सकता हैं कि पूरी बस्ती को ही हटा दूं क्या? बस 50 नाम रख लेता हूं। फिर तो आप चुनाव जीत जाएंगे न? महाराज (विधायक बालमुकुंद आचार्य) भी चुनाव जीत जाएंगे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान बीएलओ ने अंत में कहा कि मैं कलेक्टर साहब के पास जा रहा हूं और वहीं आत्महत्या करूंगा।
बीएलओ का जवाब
कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने जब कुछ मतदाताओं को फर्जी बताकर नाम हटाने का दबाव बनाया तो बीएलओ ने कड़ा ऐतराज जताया। बीएलओ ने कहा कि ये लोग यहीं बैठे हैं। कहीं पाकिस्तान या चाइना नहीं चले गए। इनके पास मकान के पट्टे, वोटर आईडी और आधार कार्ड जैसे सभी वैध दस्तावेज हैं। मैं गलत नाम जोड़ रहा हूं तो मुझे सस्पेंड कर दो या 20 लोगों की नई टीम लगाकर जांच करा लो।
सम्बंधित ख़बरें
व्यय विवरण नहीं तो सदस्यता रद्द, आयुक्त जी. श्रीकांत बोले- पार्षदों को 30 दिन में देना होगा खर्च का हिसाब
Solapur Politics: मोहिते पाटिल के बच्चे ने दबाया था EVM का बटन, दो चुनाव अधिकारी सस्पेंड
Rajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया 21 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने अशोक कुमार, 3 सीनियर IAS अधिकारियों का नाम था प्रस्तावित
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी की बात पर मुहर लगाता जयपुर का यह वीडियो जिसमे SC/ST व मुस्लिमों के वोट (वोटर लिस्ट) से काटने का BLO पर दबाव बनाया जा रहा है । SIR में टारगेट कर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं,कारण पूछने पर झूठ बोला जा रहा है। वोट का अधिकार छीनना संविधान पर हमला है-… pic.twitter.com/3gXYpHEjuv — Pratap Khachariyawas (@PSKhachariyawas) January 15, 2026
आज अंतिम दिन की चुनौती
फिलहाल मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्तियां मांगी जा रही हैं। इसकी आज अंतिम तिथि है। इस प्रक्रिया के बीच राजनीतिक द्वेष और विशेष विचारधारा के समर्थकों के नाम कटवाने के आरोप लग रहे हैं।
आज का दिन राजस्थान में लोकतंत्र के लिए एक काले अध्याय जैसा है जिसने भाजपा को बेनकाब कर दिया है। सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेराफेरी का जो षड्यंत्र रचा है, वह शर्मनाक है। SIR प्रक्रिया के अंतिम दिन, एक सुनियोजित साजिश के तहत EROs… — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 15, 2026
यह भी पढ़ें: SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल-राजस्थान समेत 5 राज्यों के लिए आया नया अपडेट
गहलोत ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि अनजान व्यक्तियों द्वारा SIR के माध्यम से कांग्रेसी वोटरों के नाम कटवाने के लिए आपत्तियां दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को सचेत रहना चाहिए और किसी वैध मत को कटने नहीं देना है। हवा महल जैसे संवेदनशील इलाके का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि SIR खत्म होने के आखिरी पड़ाव पर बड़ी प्लानिंग के तहत वोट काटे जा रहे हैं। अमित शाह और बीएल संतोष के दौरे के बाद एक पेनड्राइव में विधानसभावार डेटा दिया गया, जहां फर्जी फॉर्म भरवाकर और डेटा माइनिंग के माध्यम से धांधली की जा रही है।
Should i remove the entire settlement i will just keep 50 names then you will win the election right blo video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!
Feb 12, 2026 | 11:57 AMEknath Khadse: शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे पर FIR, पुलिस से बदतमीजी और गाली-गलौज का आरोप
Feb 12, 2026 | 11:56 AMनासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
Feb 12, 2026 | 11:47 AMमुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा
Feb 12, 2026 | 11:45 AMअकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज
Feb 12, 2026 | 11:44 AMदिल्ली के द्वारका में बालकनी बनी स्टेज, अंकल ने गिटार लेकर गाया गाना; झूमते नजर आए पड़ोसी
Feb 12, 2026 | 11:43 AMदिल्ली ब्लास्ट में था जैश का हाथ…UN रिपोर्ट ने खोल दी आतंकिस्तान की पोल, नाम आते ही भड़क उड़े शहबाज-मुनीर
Feb 12, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














