पुराने ट्रैफिक चालान से परेशान? फरवरी में दिल्ली में लगेगी स्पेशल लोक अदालत, कम पैसों में होगा निपटारा

Special Lok Adalat: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपके ऊपर पुराने Traffic Challan लंबित हैं और आप जुर्माने की भारी रकम से बचना चाहते हैं, तो स्पेशल लोक अदालत आप कर सकते है।
special Lok Adalat will be held in Delhi in February, offering settlements at reduced rates.
Special Lok Adalat (Source. X)
Updated on

Delhi Lok Adalat 2026: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपके ऊपर पुराने Traffic Challan लंबित हैं और आप जुर्माने की भारी रकम से बचना चाहते हैं, तो सरकार आपके लिए स्पेशल लोक अदालत 2026 लेकर आ रही है। वैसे तो साल 2026 की पहली लोक अदालत मार्च में प्रस्तावित है, लेकिन दिल्ली वालों के लिए खास तौर पर फरवरी में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यहां कम खर्च में चालान का निपटारा या कई मामलों में चालान माफ कराने का मौका मिलेगा।

Special Lok Adalat Delhi Date

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से जानकारी दी है कि 14 फरवरी 2026 को स्पेशल लोक अदालत लगाई जाएगी। इस लोक अदालत का आयोजन दिल्ली की 7 अलग-अलग अदालतों में होगा पटियाला हाउस कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और रोज एवेन्यू कोर्ट। लोक अदालत का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक तय किया गया है।

किन चालानों का होगा निपटारा?

इस स्पेशल लोक अदालत में केवल Compoundable Traffic Challan का निपटारा किया जाएगा। इनमें छोटे-मोटे ट्रैफिक मामले शामिल हैं, जैसे

  • बिना लाइसेंस वाहन चलाना
  • ओवर स्पीडिंग
  • नो पार्किंग में गाड़ी लगाना
  • बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाहन चलाना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर 31 अक्टूबर 2025 तक के लंबित मामले या जो केस वर्चुअल कोर्ट भेजे जा चुके हैं, उनका निपटारा 14 फरवरी 2026 को इसी स्पेशल लोक अदालत में किया जाएगा।

Lok Adalat Token कैसे मिलेगा?

लोक अदालत में शामिल होने के लिए टोकन (अप्वाइंटमेंट) लेना जरूरी है। इसके लिए आप 9 फरवरी से चालान/नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

  • हर दिन 50,000 चालान/नोटिस डाउनलोड किए जा सकेंगे
  • कुल मिलाकर 2,00,000 चालान/नोटिस उपलब्ध होंगे
  • टोकन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat

पर जाना होगा। डाउनलोड के दौरान आपसे पूछा जाएगा कि आप किस कोर्ट में और किस समय जाना चाहते हैं। उसी आधार पर आपकी अप्वाइंटमेंट बुक की जाएगी।

Lok Adalat 2026 की बाकी तारीखें

  • पहली लोक अदालत: 14 मार्च 2026
  • दूसरी लोक अदालत: 9 मई 2026
  • तीसरी लोक अदालत: 12 सितंबर 2026
  • चौथी लोक अदालत: 12 दिसंबर 2026

अगर आप बार-बार बढ़ते जुर्माने से परेशान हैं, तो यह स्पेशल लोक अदालत आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com