
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो, सौ. सोशल मीडिया)
रांची : एक बड़ी खबर के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव व उनसे जुड़े ठिकानों पर आज शनिवार को आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की है। वहीं यह छापेमारी रांची में सात व जमशेदपुर में नौ ठिकानों पर चलने की सूचना है। इस सघन छापेमारी को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस बाबत विभाग को सूचना है कि, हवाला के माध्यम से रुपयों का लेनदेन हुआ है।
गौरतलब है कि, इस पुरे घटनाक्रम को सोरेन के बीते शुक्रवार के बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बीते शुक्रवार को आलोचना की तथा ‘रोटी, बेटी और माटी’ के उसके दावों को खोखली बयानबाजी करार दिया। इस बाबत सोरेन ने कहा कि, उनकी सरकार ने महिलाओं, विशेषकर बेटियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव : बारामती में PM मोदी की ‘नो एंट्री’! अजित पवार के इस जवाब से सब हैरान
वहीं सोरेन ने अपने कैबिनेट सहयोगी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन के समर्थन में घाटशिला के गंधनिया हाट मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले झानो योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं जिससे 12 लाख छात्राएं जुड़ी हुईं हैं।’
#UPDATE | Income tax department is conducting raids on the premises of Sunil Srivastava, a close aide of Jharkhand Chief Minister Hemant Soren, and others. Raids are being conducted at 9 places including Ranchi and Jamshedpur: Sources — ANI (@ANI) November 9, 2024
यहां पढ़ें – हावड़ा के नालपुर में रेल हादसा, पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
इतना ही नही हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का परोक्ष जिक्र करते हुए उन पर मध्य प्रदेश में आदिवासियों की सुरक्षा के बारे में खोखले दावे करने का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ जारी अत्याचारों के संबंध में केंद्र सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए BJP पर ‘‘रोटी, बेटी और माटी” की रक्षा के बारे में झूठे दावे करने का आरोप लगाया था। सोरेन ने विश्वास जताया था कि झामुमो नीत गठबंधन बहुमत हासिल कर सत्ता में लौटेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)






