-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rail Accident In Nalpur Howrah Shalimar Secunderabad Special Train Derails
हावड़ा के नालपुर में रेल हादसा, पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
- Written By: अर्पित शुक्ला
दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास 22850 सिकंदराबाद शालीमार एसएफ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

हावड़ा के नालपुर में रेल हादसा, पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
हावड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास 22850 सिकंदराबाद शालीमार एसएफ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सीपीआरओ दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इस बात की जानकारी दी है।
#UPDATE | Howrah, West Bengal: A total of 3 coaches of the 22850 Secundrabad Shalimar SF Express have derailed, including one parcel van and 2 coaches- CPRO South-Eastern Railway https://t.co/ZyjsR3dWBb — ANI (@ANI) November 9, 2024
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि सिकंदराबाद से शालीमार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह 5:31 बजे के करीब हुई। 3 कोच बेपटरी हो गए, जिसमें से एक पार्सल वैन भी शामिल है। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने में लगी है। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया
एक अधिकारी ने कहा कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। उनको अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उन्हें भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस भी पहुंची है।
प्रयागराज में टला रेल हादसा
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत (22435) शुक्रवार को प्रयागराज के झूंसी इलाके में हादसे का शिकार होने से बच गई। बता दें कि वंदे भारत के सामने एक युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया और वंदे भारत के इंजन में बाइक फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। हालांकि, वंदे भारत डिरेल नहीं हुई अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था। घटना लगभग शाम 4.20 बजे उस समय हुई, जब वंदे भारत वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन की ओर जा रही थी। झूंसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर कुछ युवक बाइक से रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वंदे भारत आती दिखी तो युवक बाइक रेल ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
टीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Rail accident in nalpur howrah shalimar secunderabad special train derails
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM










