-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Pm Modi Not Campaigning Baramati Ajit Pawar Says Big Leaders Do Not Hold Rally Small Places
महाराष्ट्र चुनाव : बारामती में PM मोदी की ‘नो एंट्री’! अजित पवार के इस जवाब से सब हैरान
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के चुनावी रण मे बीते शुक्रवार से प्रचार में लग चुके हैं। वहीं वे बारामती में चुनाव प्रचार नही करेंगे। इसको लेकर भी अजित पवार ने एक बड़ा खास बयान दिया है,

बारामती में PM मोदी की 'नो एंट्री'!
मुंबई: जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के चुनावी रण मे बीते शुक्रवार से प्रचार में लग चुके हैं। वहीं खबर आ रही है कि, PM मोदी बारामती में चुनाव प्रचार नही करेंगे। अब वे बारामती में क्यों नहीं चुनाव प्रचार करेंगे, इसको लेकर भी अजित पवार ने एक बड़ा खास बयान दिया है, जिससे सभी चर्चाओं और कयासों को अब विराम लग चुका है।
दरअसल अजित ने अब साफ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे बड़े कद के नेता छोटे स्थानों पर चुनावी रैलियां नहीं करते, इसलिए वह बारामती में चुनावी जनसभा नहीं करेंगे। देखा जाए तो अजित पवार इस बार खुद बारामती से मैदान में हैं। लेकिन इस बार उनका मुकाबला अपने भतीजे और शरद पवार गुट के नेता युगेंद्र पवार से होने जा रहा है। बारामती सीट पवार परिवार की पारिवारिक सीट है। वहीं इस बार यहां दिलचस्प और साख की लड़ाई होने वाली है।
यहां पढ़ें – पुणे में एकनाथ शिंदे ने VBA अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से की मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
दरअसल पत्रकारों द्वारा जब यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपने समर्थन में जनसभा करने के लिए मोदी को क्यों नहीं आमंत्रित किया, तो अजित ने तपाक से कहा कि जब मोदी जैसे नेता प्रचार करते हैं, तो उनकी रैलियां जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाती हैं, न कि तहसील स्थलों पर। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘तहसील से लोग रैली में भाग लेने जाते हैं। पुणे में होने वाली रैली पूरे जिले के लिए होगी जिसमें बारामती भी शामिल है।”
वहीं यह पूछे जाने पर कि फिर PM मोदी ने साल 2019 में बारामती में रैली क्यों की थी, उन्होंने कहा कि तब इसका उद्देश्य ‘‘अजित पवार नामक उम्मीदवार को हराना” था। अजित पवार 2019 में विपक्षी खेमे में थे और अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा का हिस्सा थे। इस बाबत अजित ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘‘इस बार मोदी को उस व्यक्ति को हराना नहीं है। वह उसे जिताना चाहते हैं और इसीलिए वह रैली नहीं कर रहे हैं।”
यहां पढ़ें- हावड़ा के नालपुर में रेल हादसा, पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
जानकारी दें कि, अजित पवार ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपने बारामती निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली करने का अनुरोध नहीं किया, क्योंकि वहां लड़ाई परिवार के भीतर है। देखा जाए तो, बारामती विधानसभा सीट पर दशकों से शरद पवार का ही कब्जा है। इसके पहले करीब तीन दशक तक शरद पवार ने खुद इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
फिर इसके बाद उनके भतीजे अजित यहां से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। लेकिन अब जब अजित के NDA में जा चुके हैं, इसके बाद बारामती सीट पर यह पहला विधानसभा चुनाव हो रहा है, जहां पारिवारिक और प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इस लड़ाई में किसकी साख अब दांव पर लगेगी, इसके पता तो आगामी 23 नवंबर को ही चलेगा। लेकिन बारामती की लड़ाई तो इस बार चाचा और भतीजे (अजित बनाम युगेंद्र पवार) के बीच की है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी फिलहाल ‘नो एंट्री जोन’ में हैं।
Maharashtra elections pm modi not campaigning baramati ajit pawar says big leaders do not hold rally small places
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 10, 2026 | 07:48 AMपरिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













