-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Cabinet Meeting Today
झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट
- Written By: रंजन कुमार
Hemant Soren Government: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में सोहराय पर्व पर दो दिनों के अवकाश पर निर्णय की संभावना है। इससे पहले सरहुल और करम पर्व पर दो दिवसीय अवकाश घोषित हुआ था

सीएम हेमंत सोरेन। इमेज-सोशल मीडिया
Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट सोमवार को जनजातीय समुदाय को एक और तोहफा देते हुए सोहराय पर्व पर भी दो दिनों के अवकाश को लेकर निर्णय कर सकता है।
इससे पहले इसी सरकार के कार्यकाल में सरहुल और करम पर्व पर भी दो दिवसीय अवकाश की घोषणा हुई थी। इसके साथ ही सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पेसा एक्ट को लेकर प्रस्ताव पेश हो सकता है। एक दर्जन से अधिक अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट विचार करेगा।
एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
राज्य कैबिनेट की बैठक में सोमवार को एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रस्तावों में सबसे अहम सोहराय पर्व पर दो दिनों के अवकाश को स्वीकृत करने से जुड़ा प्रस्ताव है। जनजातीय समुदाय के लिए यह पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996, पेसा एक्ट को लेकर भी नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
पेसा के तहत होंगे यह बदलाव
- ग्राम सभा को शक्तियां मिलेगी। साधारणतया हर राजस्व ग्राम के लिए एक ग्राम सभा होगी। छोटे गांवों या आवासों के समूह में समाविष्ट समुदाय परंपराओं और रूढ़ियों के अनुसार कार्यकलापों का प्रबंध करते हैं।
- ग्राम सभा से उच्चतर स्तर (बहुस्तरीय) की सभा, चाहे वह जिस नाम से जाना जाता हो भी इस व्यवस्था का अभिन्न अंग रहेगा।
- ग्राम सभा की बैठक माह में एक बार जरूर होगी। ग्राम सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 1/10 सदस्यों या 50 सदस्यों जो कम हो, के लिखित अपेक्षा किए जाने पर उपायुक्त की ओर से ग्राम सभा की बैठक ऐसी अपेक्षा के 7 दिनों के अंदर बुलाई जा सकेगी।
- ग्राम सभा के कुल सदस्यों की संख्या के एक तिहाई सदस्यों की संख्या कोरम के लिए अनिवार्य है। मगर, इन एक तिहाई सदस्यों की संख्या में भी एक तिहाई महिला सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
यह भी पढ़ें: पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?
झामुमो लंबे समय से यह कानून लाना चाह रहा
यह एक्ट पेशा कानून से जुड़ा हुआ है। झामुमो लंबे समय से इस कानून के लागू होने का समर्थन कर रहा है। माना जा रहा कि इस बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है। पेशा कानून के लागू होने से आदिवासी क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार भी प्राप्त होंगे। यह जनजातीय नीति के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।
Jharkhand cabinet meeting today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMJio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM













