- Hindi News »
- Elections »
- Igatpuri Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
इगतपुरी विधानसभा सीट: 15 साल से है कांग्रेस का दबदबा, क्या बीजेपी रोक पाएगी विजयरथ
- Written By: अनिल सिंह
इगतपुरी विधानसभा सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिहाज से महाराष्ट्र की अहम विधानसभा सीट है। कांग्रेस इस सीट पर पिछले तीन विस चुनाव से जीत हासिल कर रही है, कांग्रेस का प्रयास चौथी बार जीतने का है।

मुंबई: इगतपुरी विधानसभा सीट नासिक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यह महाराष्ट्र के 228 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। कांग्रेस के लिहाज से यह सीट बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार 15 साल से कांग्रेस का सीट पर दबदबा है। तो वहीं भाजपा के लिए भी ये सीट अहम है, क्योंकि वह इस बार कांग्रेस का विजय रथ रोकना चाहती है। चलिए जानते हैं क्या है इस बार इस सीट के लिए पूर्वानुमान, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है 20 नवम्बर को मतदान और 23 तारीख को वोटों की गिनती होगी।
इगतपुरी विधानसभा सीट रिजर्व्ड सीट है और यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। दरअसल इस विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या 1,43, 812 है जो कुल जनसंख्या का 55% है। ऐसे में इस समुदाय के लोगों को जिस उम्मीदवार ने अपने साथ ले लिया उसकी जीत सुनिश्चित मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- नासिक पश्चिम विधानसभा सीट: महायुति और मविआ में दिखेगी कांटे की टक्कर
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
इगतपुरी विधानसभा सीट का इतिहास
इगतपुरी विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव साल 1972 में हुआ था। जब कांग्रेस के विट्ठल गणपत घारे ने यहां से जीत हासिल की थी। तब से लेकर 2019 तक कांग्रेस ने करीब 5 बार यहां से जीत हासिल की है। दो बार शिवसेना एक बार भारतीय जनता पार्टी और दो बार कांग्रेस (आई) इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। पिछले 3 बार से कांग्रेस ही जीतती आई है। मोदी लहर में भी कांग्रेस ने यहां की जीत बरकरार रखा था। कुल मिलाकर इगतपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है। लेकिन बीजेपी भी कांग्रेस के विजय रथ को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
किसने कब जीत हासिल की
2019: हीरामन भीका खोसकर, कांग्रेस
2014: गावीत निर्मला रमेश, कांग्रेस
2009: गावित निर्मला रमेश, कांग्रेस
2004: मेंगल काशीनाथ दगडू, एसएचएस
1999: गंगाड़ पांडुरंग चापू (बाबा), एसएचएस
1995: ज़ोल शिवराम शंकर, कांग्रेस
1990: यादवराव आनंदराव बाम्बले, भाजपा
1985:ज़ोल शिवराम शंकर, आईसीएस
1980: घारे विट्ठलराव गणपत, कांग्रेस(आई)
1978: वाघ भाऊ सकरू, कांग्रेस(आई)
1972: घारे विट्ठल गणपत, कांग्रेस
इगतपुरी सीट का जातीय समीकरण
इगतपुरी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2,61,382 है। जिनमें अनुसूचित जनजाति के मतदाता सबसे अधिक हैं। यह मतदाता 55.02 प्रतिशत हैं। जबकि अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 18,898 है जो कुल जनसंख्या का लगभग 7% है। ग्रामीणों की आबादी 81 फ़ीसदी तो वहीं शहरी जनसंख्या 18 फ़ीसदी के आसपास है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अनुसूचित जनजाति के समुदाय को जिस उम्मीदवार ने अपना बना लिया उसकी जीत तय मानी जाती है।
Igatpuri vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














