-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Home Minister Amit Shah Will Hold Three Election Rallies In Maharashtra Today
आज महाराष्ट्र में गृहमंत्री अमित शाह की 3 चुनावी रैलियां, कल से थम जाएगा प्रचार
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र की 288 सदस्यी विधानसभा के लिए जहां आगामी 20 नवंबर को मतदान होना है।वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र में तीन चुनावी रैलियां हैं। वे आज सुबह 11 बजे गढ़चिरौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वर्धा और काटोल में भी रैली करेंगे।

भाजपा नेता अमित शाह (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
मुंबई : महाराष्ट्र की 288 सदस्यी विधानसभा के लिए जहां आगामी 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी पारा भी सुबे में चढ़ता ही दिख रहा है। ऐसे गर्म माहोल में हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में करने का भरपुर प्रयास कर रहे हैं। इस बाबत BJP के कास और दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर BJP के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं।
इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र में तीन चुनावी रैलियां हैं। वे आज सुबह 11 बजे गढ़चिरौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वर्धा और काटोल में भी रैली करेंगे। वहीं कल शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा।
जानकारी दें कि, बीते 15 नवंबर को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के उमरखेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे नेताओं के विरोध के बावजूद वक्फ अधिनियम में संशोधन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा था कि, ‘‘मोदी जी वक्फ बोर्ड के कानून को बदलना चाहते हैं। लेकिन उद्धव जी, शरद पवार और सुप्रिया सुले इसका विरोध कर रहे हैं। उद्धव जी कान खोलकर सुन लीजिए, आप सभी जितना विरोध करना चाहते हैं कर लीजिए, लेकिन मोदी जी वक्फ का कानून बदलकर रहेंगे।”
इसके साथ ही शाह ने कहा था कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत 20 नवंबर को होने वाले मतदान में दो खेमे हैं। इसमें एक ‘पांडवों’ का है जिसका प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला महायुति कर रहा है और दूसरा ‘कौरवों’ का जिसका प्रतिनिधित्व महा विकास आघाडी (एमवीए) कर रहा है।
महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा था कि, ‘‘एक सत्य के पक्ष में है, एक असत्य के पक्ष में है। एक ओर विकास और विरासत का संगम लाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की महायुति है और दूसरी तरफ सत्ता के लिए औरंगजेब फैन क्लब की गोद में बैठने वाले उद्धव ठाकरे और शरद पवार की आघाड़ी है। इनमें से आपको चुनाव करना है।”
वहीं गृह मंत्री शाह ने यह भी कहा था कि उद्धव ठाकरे दावा करते हैं कि उनकी शिवसेना असली है। उन्होंने सवाल किया कि तो क्या असली शिवसेना औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के खिलाफ जा सकती है?
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, ‘‘राहुल बाबा कहते थे कि आपके बैंक अकाउंट में खटाखट-खटाखट पैसे पहुंच जाएंगे। राहुल बाबा, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में आपके वादे पूरे नहीं हुए। खरगे जी कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) को कहना पड़ा कि कांग्रेस वालों वादे ऐसे करो, जो पूरे कर पाओ।”
अंत में गृह मंत्री शाह ने शाह ने कहा था कि महायुति गठबंधन ने वादा किया है कि महिलाओं को लाडकी बहिन योजना के तहत प्रति माह 2,100 रुपये मिलेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 वापस लाना चाहती है। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘राहुल बाबा, सुन लीजिए आप तो क्या आपकी चार पीढियां भी अनुच्छेद 370 वापस नहीं ला सकती। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, भारत से कश्मीर को दुनिया की कोई ताकत अलग नहीं कर सकती। ये BJP और मोदी जी का संकल्प है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Home minister amit shah will hold three election rallies in maharashtra today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














