- Hindi News »
- Elections »
- Police Action Before Elections In Nagpur 17 Kg Gold And 55 Kg Silver Seized From The Vehicle
नागपुर में चुनाव से पहले पुलिस का एक्शन, गाड़ी से 17 किलो सोना और 55 किलो चांदी जब्त
शनिवार शाम, जब नागपुर यूनिवर्सिटी के सामने आपूर्ति कंपनी 'सीक्वल लॉजिस्टिक्स' के वाहन को पुलिस तथा चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम ने रोका। इस दौरान वैन में आभूषणों के रूप में 17 किलो सोना तथा 55 किलो चांदी की प्लेटें मिलीं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

नागपुर में चुनाव से पहले पुलिस का एक्शन, गाड़ी से 17 किलो सोना और 55 किलो चांदी जब्त
नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सड़कों पर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। आने-जाने वाली गाड़ियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस बीच नागपुर में शनिवार को एक गाड़ी से 17 किलो सोना तथा 55 किलो चांदी बरामद की गई। इसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
खबरों के मुताबिक शनिवार शाम, जब नागपुर यूनिवर्सिटी के सामने आपूर्ति कंपनी ‘सीक्वल लॉजिस्टिक्स’ के वाहन को पुलिस तथा चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम ने रोका। इस दौरान वैन में आभूषणों के रूप में 17 किलो सोना तथा 55 किलो चांदी की प्लेटें मिलीं। ये सोना और चांदी विदर्भ के अलग-अलग सराफा व्यापारियों के ऑर्डर के अनुसार उनके प्रतिष्ठानों तक पहुंचाया जा रहा था।
सराफा व्यापारियों ने मंगाए थे आभूषण
बताया गया कि ये सोने के आभूषण और चांदी की प्लेटें नागपुर, अकोला, अमरावती सहित विदर्भ के विभिन्न शहरों से सराफा व्यापारियों ने ऑर्डर के रूप में मंगाए हैं। बता दें कि कि संबंधित दस्तावेज, बिल सीक्वेल लॉजिस्टिक्स कंपनी के पास थे लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में सोना-चांदी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ले जाने के लिए उनके पास जरूरी अनुमति नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
धामणगांव अग्निकांड के पीड़ितों को बड़ी राहत, बावनकुले ने किया दौरा; 2.5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
नागपुर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती: मनपा का हाईकोर्ट में हलफनामा, 10 जोन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
नागपुर में संतरा किसानों को ICAR का मार्गदर्शन: जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई व स्ट्रेस मैनेजमेंट से बढ़ेगा उत्पादन
नागपुर में बिजली टैरिफ पर बवाल, होटल एसोसिएशन का TOD नियमों पर हमला, ग्रीन एनर्जी निवेशकों को झटका
पुलिस ने जब्त किए सोने के आभूषण और चांदी की प्लेटें
जांच टीम ने संबंधित सोने के आभूषणों और चांदी की प्लेटों को जब्त कर लिया है तथा इस संबंध में आयकर विभाग (Income Tax) के साथ-साथ जीएसटी विभाग को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है, वहीं 23 नवंबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Police action before elections in nagpur 17 kg gold and 55 kg silver seized from the vehicle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ईरान-अमेरिका तनाव, पेट्रोल-डीजल पर अपना मुनाफा कम करे सरकार
May 04, 2026 | 08:27 AMMumbai Flood Risk: मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा, दक्षिण मुंबई के VIP इलाके भी सूची में शामिल
May 04, 2026 | 08:21 AMWest Bengal में भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा ताज, कौन होगा किंग ऑफ बंगाल?
May 04, 2026 | 08:19 AMझारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
May 04, 2026 | 08:18 AMTamil Nadu Election Result: तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में आएंगे पहले रुझान
May 04, 2026 | 08:17 AMPuducherry Election Result: पुडुचेरी में मतगणना की हुई शुरुआत, 30 विधानसभा सीटों पर फैसला होगा आज
May 04, 2026 | 08:12 AMNavabharat Nishanebaaz: इसे कहेंगे अपनी-अपनी तकदीर, डॉलर के नोटों पर ट्रंप की तस्वीर
May 04, 2026 | 08:11 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














