-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Hassan Seat Karnataka Lok Sabha Election 2024 Result Jds Vs Congress Prajwal Revanna M Shreyas Patel
कर्नाटक स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना चुनाव हारे, 30 हजार से ज़्यादा वोट से शिकस्त
- Written By: राहुल गोस्वामी
हासन लोकसभा सीट से जेडीएस के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना चुनाव हार गए हैं. 2019 में उन्हें इसी सीट से उन्हें 1,41,224 के अंतर से जीत मिली थी. हासन सीट से कांग्रेस के एम. श्रेयस पटेल ने जीत दर्ज की है.

हार गए स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना
हासन : कर्नाटक से मिली बड़ी खबर के अनुसार JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के हासन से लोकसभा आज चुनाव हार गए हैं। गौरतलब है कि , चुनाव के दौरान ही उन पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपी लगे थे।मामले पर चुनाव आयोग की वेबसाइट को देखें तो, प्रज्वल रेवन्ना को 6 लाख 24 हजार 142 वोट मिले हैं। जबकि उनके ख़िलाफ़ लड़ रहे कांग्रेस के श्रेयस पटेल को 6 लाख 67 हजार 861 वोट मिले हैं। इस तरह से देखें तो रेवन्ना के ऊपर श्रेयस ने 43 हजार से ज़्यादा के वोट मार्जिन से जीत हासिल की है।
देखा जाए तो इस सीट को जेडीएस का गढ़ भी कहा जाता है। इसी सीट से पार्टी प्रमुख एचडी देवेगौड़ा यहां से पांच बार संसद चुने जा चुके हैं। 1991 में पहली बार, फिर 1998 में, इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में। इसके बाद साल 2019 में प्रज्वल रेवन्ना पहली बार इस सीट से जीते थे। 2014 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले ए मंजू अब की बार भाजपा के टिकट पर उनके खिलाफ थी।
जानकारी दें कि ,हासन सीट से 15 प्रत्याशी मैदान में थे हालांकि यहां पर इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी- जेडीएस गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के बीच था। जेडीएस ने इस सीट पर पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को उम्मीदवार बनाया था। जबकि कांग्रेस पार्टी ने एम। श्रेयस पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया। इन दोनों के बीच ही सीधा मुकाबला था।
सम्बंधित ख़बरें
गौरतलब है कि ,हासन सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, लेकिन फिर उसी हफ़्ते प्रज्वल रवन्ना के कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उन पर और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर यौन शोषण और बलात्कार के संगीन आरोप लगे थे। बाद में कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने स्पेशल जांच टीम (SIT) का गठन किया। SIT ने प्रज्वल रेवन्ना को तलब किया था, लेकिन वो वीडियो सामने आने से पहले ही देश छोड़कर जर्मनी भाग गए थे। आखिरकार राजनीतिक दवाब पड़ने के बाद बीते गुरुवार, 30 मई की रात रेवन्ना बेंगलुरु लौट आए। जांच टीम ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही अरेस्ट कर लिया। अगले दिन कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
Hassan seat karnataka lok sabha election 2024 result jds vs congress prajwal revanna m shreyas patel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














