-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Made A Plan To Convince The Rebels In Maharashtra Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र में बागियों को मनाने बीजेपी ने बनाया प्लान, देवेन्द्र फडणवीस बोले- हम होंगे कामयाब
- Written By: आकाश मसने
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से असंतुष्ट होकर भाजपा के खिलाफ बगावत करने वाले टिकट के दावेदारों को पार्टी के हित में काम करने के लिए मना लिया जाएगा।

देवेन्द्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के 7066 उम्मीदवार चुनावी महासमर में अपना भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। इनमें राज्य की प्रमुख सियासी पार्टियों के कई असंतुष्ट नेता भी शामिल हैं। चुनाव लड़ने की इच्छा के बाद भी पार्टी द्वारा उम्मीदवारी नहीं दिए जाने से नाराज होकर इन असंतुष्टों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। असंतुष्ट उम्मीदवारों में राज्य देश और दुनिया की सबसे बड़ी तथा अमीर पार्टी बीजेपी के भी करीब 3 दर्जन उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया है कि अपने बागियों वो बीजेपी मना लेगी।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से असंतुष्ट होकर भाजपा के खिलाफ बगावत करने वाले टिकट के दावेदारों को पार्टी के हित में काम करने के लिए मना लिया जाएगा। अपने गृह नगर नागपुर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान फडणवीस ने मुंबई में पार्टी के बागियों के साथ भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की बैठक के बारे में पत्रकारों को बताया।
देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नाराज उम्मीदवार हमारे अपने लोग हैं और उनसे बात करना और उन्हें मनाना हमारी जिम्मेदारी है। कई बार टिकट वितरण पर नाराजगी होती है, लेकिन हम उन सभी को पार्टी के लिए काम करने के लिए मनाने को लेकर आश्वस्त हैं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
शरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
संजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में 38 तो MVA में 18 पर बगावत, जानिए किन सीटों पर मचा है बवाल
भाजपा संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं पर चलती है
बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा कि भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं के आधार पर चलती है, पार्टी को ऊर्जा कार्यकर्ताओं से मिलती है। भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो पार्टी को जीत दिलाते हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बागियों के नामांकन पर राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि “बीजेपी और महायुति की ओर से कोई बागी नहीं होगा। हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। महायुति को 2019 से भी बड़ा जनादेश मिलेगा और वह सरकार बनाएगी। जिन लोगों को चुनाव का टिकट नहीं मिला है, उन्हें अपना नामांकन वापस ले लेना चाहिए।”
क्या बोले गिरीश महाजन
बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने कहा कि जिन लोगों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है उनसे बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन से मैं खुद कई नेताओं चर्चा कर मनाने की कोशिश कर रहा हूं। साथ उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 4 नवंबर तक बीजेपी और महायुति के सभी निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लेंगे।
WATCH | Nashik | On nominations for Maharashtra Assembly elections, State Minister Girish Mahajan says, “There will be no rebel (candidate) from BJP side and also Mahayuti. We will fight elections unitedly. Mahayuti will get a bigger mandate than in 2019 and form govt. Those who… pic.twitter.com/EygCpNefzj — ANI (@ANI) November 1, 2024
यह भी पढ़ें:– ‘इंपोर्टेड माल’ पर मचा बवाल, शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन खाता हूं
देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 30 से 32 वर्षों से वह लक्ष्मी पूजन के अवसर पर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागपुर में पार्टी कार्यालय जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम टिफिन ले जाते हैं और एक साथ खाना खाते हैं। यह एक परंपरा रही है। हालांकि, मैं पिछले दो वर्षों में ऐसा नहीं कर सका, लेकिन आज मैं फिर से कार्यालय आया हूं। मैं कर्मचारियों से मिलकर और अच्छी स्मृतियों को याद करके प्रसन्न हूं।
Bjp made a plan to convince the rebels in maharashtra devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM












