-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Rebellion On 38 Seats In Mahayuti And 18 In Mva
महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में 38 तो MVA में 18 पर बगावत, जानिए किन सीटों पर मचा है बवाल
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद महायुति और महा विकास अघाड़ी दोनों गठबंधन में बड़े तौर पर बगावती सुर नजर आ रहे है। दोनों प्रमुख गठबधंनों में कई बागी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

(डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद महायुति और महा विकास अघाड़ी दोनों गठबंधन में बड़े तौर पर बगावती सुर नजर आ रहे है। 29 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार महायुति में 38 और विपक्ष की महा अघाड़ी के 18 उम्मीदवारों ने बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। इस वजह से दोनों गठबंधनों की मुश्किलें बढ़ गई है।
दो बार बीजेपी से सांसद रह चुके गोपाल शेट्टी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। इसलिए बोरिवली विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने संजय उपाध्याय को टिकट दे दिया। इसी कारण शेट्टी नाराज हो गए और निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। शेट्टी द्वारा पर्चा दाखिल करने के बाद भाजपा का सिरदर्द बढ़ गया है।
महायुति के बड़े बागी उम्मीदवार
उमरेड विधानसभा से राजू पारवे शिंदे गुट की शिवसेना के नेता हैं। पार्टी ने रामटेक से लोकसभा चुनाव लड़ाया था, लेकिन हार गए। विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के पास चली गई। भाजपा ने सुधीर पारवे को मैदान में उतारा है। टिकट नहीं मिलने के कारण राजू पारवे भी बागी हो गए और निर्दलीय पर्चा भर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
उत्तराखंड की गलती दोहराएगी कांग्रेस! दिग्गज नेता ने दी नसीहत, पंजाब में थाली में परोसी सत्ता गंवा देगी पार्टी
यह भी पढ़ें:– ‘इंपोर्टेड माल’ पर मचा बवाल, शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR
अंधेरी पूर्व विधानसभा में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा ने नामांकन दाखिल किया हैं। स्वीकृति शर्मा कुछ दिन पहले ही शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुई थी। महायुति ने इस सीट से मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। चिंचवड सीट में नाना काटे एनसीपी के नेता ने पर्चा भर दिया। यह सीट भाजपा के पाले में चली गई। बीजेपी ने शंकर जगताप को उतारा है।
भाजपा कर रही नवाब का विरोध
मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा से अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता नवाब मलिक चुनाव लड़ रहे है। जबकि ये सीट एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पाले में है और शिंदे गुट ने यहां से सुरेश पाटिल को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर अघाड़ी से सपा के विधायक अबू आसिम आजमी मैदान में है। नवाब मलिक को लेकर बीजेपी लगातार विरोध कर रही है।
काटोल सीट पर भी कलह
काटोल सीट पर बीजेपी और अजित पवार की एनसीपी के बीच कलह है। एनसीपी में टूट के बाद मौजूदा विधायक अनिल देशमुख शरद पवार गुट के साथ चले गए। ऐसे में अब अजित गुट इस सीट पर दावा ठोकते हुए अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जबकि बीजेपी ने एनसीपी के उम्मीदवार के खिलाफ चरण सिंह ठाकुर से नामांकन भरवाया है। पचोरा सीट पर शिंदे की शिवसेना ने किशोर पाटिल को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन बीजेपी के अमोल शिंदे ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं।
अघाड़ी में भी बिगाड़ी
बागी नेताओं की वजह से विपक्ष की महाविकास आघाडी में भी बिगाड़ी देखी जा रही है। पंढरपुर सीट से शरद पवार की एनसीपी (एसपी) की ओर से अनिल सावंत ने नामांकन भरा है, लेकिन सांवत के खिलाफ कांग्रेस के भगीरथ भालके भी मैदान में हैं। वहीं परांदा विधानसभा सीट से शिवसेना (यूबीटी) के रणजीत पाटिल ने पर्चा दाखिल किया है। इस सीट से शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के पूर्व विधायक राहुल मोटे ने भी नामांकन भरा है।
यह भी पढ़ें:– ‘इंपोर्टेड माल’ वाले बयान पर अरविंद सावंत ने दी सफाई, बोले- मैंने उनका नाम नहीं लिया
रामटेक से मुलक ने भरा पर्चा
रामटेक विधानसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी के अंदर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के बीच संघर्ष चल रहा है। इस सीट से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने विशाल बरबाटे काे टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस के स्थानीय नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। सोलापुर दक्षिण से टिकट नहीं मिलने कांग्रेस के दिलीप माने भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
राजापुर में भी भिड़ंत
राजापुर विधानसभा सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के राजन साल्वी के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के ही उदय बन ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं कुर्ला में ठाकरे गुट ने प्रविणा मोरजकर को टिकट दिया है, लेकिन शरद पवार गुट की ओर से मिलिंद कांबले भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं।
Maharashtra elections rebellion on 38 seats in mahayuti and 18 in mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
Jul 12, 2026 | 11:28 AMसिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Jul 12, 2026 | 11:28 AMनागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 11:23 AMसंजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
Jul 12, 2026 | 11:23 AMअमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













