'इंपोर्टेड माल' पर मचा बवाल, शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR

मुंबा देवी से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रत्याशी शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत पर एफआईआर दर्ज कराई है। शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ उनकी "इंपोर्टेड माल" टिप्पणी को लेकर नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
'इंपोर्टेड माल' पर मचा बवाल, शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR
अरविंद सावंत व शाइना एनसी (सोर्स: सोाशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबा देवी से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रत्याशी शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत पर एफआईआर दर्ज कराई है। शिवसेना नेता शाइना एनसी शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ उनकी "इंपोर्टेड माल" टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचीं थी। शाइना एनसी ने कहा कि इस टिप्पणी को लेकर शिवसेना सांसद की शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी।

शाइना एनसी के साथ शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर नारेबाजी की और शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद अरविंद सावंत से शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी के लिए उनके "इंपोर्टेड माल" वाले बयान पर माफ़ी मांगने की मांग की है।

नागपाड़ा पुलिस शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं शाइना एनसी के साथ बड़ी संख्या में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित थी। इस दौरान उन्होंने शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और माफी मांगने की मांग की।

क्या है मामला?

बता दें कि उद्धव बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा था कि यहां "बाहर का सामान नहीं चलेगा।" ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रत्याशी शाइना एनसी की आलोचना करते हुए कहा था कि अमीन पटेल ही यहां मुंबादेवी में जीतेगा।

मुंबा देवी विधानसभा सीट से शिवसेना प्रत्याशी है शाइना एनसी

गौरतलब है कि शाइना एनसी मुंबा देवी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी। शाइना एनसी पहले बीजेपी की नेता थी लेकिन मुंबा देवी सीट शिवसेना के खाते में जाने से उन्हें शिवसेना ने टिकट दिया। जिसके बाद शाइना एनसी ने बीजेपी से इस्तीफ देकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गई।

मुंबा देवी विधानसभा सीट से शाइना एनसी के खिलाफ महा विकास अघाड़ी ने कांग्रेस के अमीन पटेल को टिकट दिया है। अमीन पटेल के समर्थन में प्रचार करने के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को बाहरी प्रत्याशी बताया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com