
हेमंत सोरेन-प्रधानमंत्री मोदी
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि BJP ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा” और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।
इतना ही नही सुबे के मुख्यमंत्री सोरेन ने यह भी आरोप लगाया कि BJP नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘‘डबल इंजन” वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है।
CM सोरेन ने भी दावा किया, ‘‘BJP ने पिछले 20 सालों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। यहां गाय को हम खिलाते हैं और इसका दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड आज सबसे गरीब राज्यों में से एक बन चुका है।”
यहां पढ़ें – झारखंड: चुनाव के पहले CM हेमंत के करीबी के यहां पड़ी IT रेड, बोली BJP- ये मोदी जी का नया भारत
CM सोरेन ने BJP पर यह भी आरोप लगाया कि, ‘‘हम संसाधनों – कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।”
यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव से पहले IT का एक्शन! CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर मारी रेड
इस बाबत CM सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद भी आज राज्य को 1।36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया। उन्होंने BJP पर ‘‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे” पर काम करने का आरोप लगाया तथा यह भी दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अब सब तरफ से खत्म हो रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)






