-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Nia To Probe Delhi Blast
दिल्ली ब्लास्ट की जांच करेगी NIA, अमित शाह ने लिया फैसला, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
- Written By: रंजन कुमार
Delhi Blast Investigation: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट के बाद का दृश्य। इमेज-सोशल मीडिया।
Delhi Blast Live Updates: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के सामने हुए कार विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। ब्लास्ट के 20 घंटे बाद गृह मंत्रालय ने मामले की जांच NIA को सौंप दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी 11 नवंबर को मामले की समीक्षा के लिए अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इसमें सभी उच्च अधिकारी उपस्थित हुए। इस बैठक के बाद ही जांच NIA को सौंपी गई है। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लिया।
मरने वालों की संख्या बढ़ी
इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। 20 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। अब तक दो शवों की पहचान हुई है। बाकी की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी।
ब्लास्ट वाली कार में मास्क लगाकर बैठा था शख्स
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। अब तक की फुटेज के अनुसार ब्लास्ट में जिस i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसे मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकलते देखा गया। उस कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखा। पुलिस का कहना है कि कार में बैठे शख्स का नाम डॉ. मोहम्मद उमर नबी था। वह पुलवामा का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
Navabharat Nishanebaaz: मजबूत हो रहे विपक्ष के घेरे, कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे
उमर की मां, भाई और दोस्त हिरासत में
डॉ. मोहम्मद उमर नबी के डीएनए टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलवामा से उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद और पिता को भी हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या हुई 13, लाल किला 3 दिन के लिए बंद; मामले में अब तक क्या?
विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल
पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। बता दें, यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई थी। 800 मीटर दूर की इमारत पूरी हिल गई।
Nia to probe delhi blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
Aug 08, 2026 | 04:05 PMस्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू
Aug 08, 2026 | 04:02 PMपुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
Aug 08, 2026 | 03:53 PMमुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:49 PMदिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 03:48 PMOpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














