-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Rahul Gandhi Is Preparing For A Major Movement What Is The Significance Of Meeting Farmer Leaders Regarding The Trade Deal With America
राहुल गांधी बड़े आंदोलन की तैयारी में! अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के क्या मायने?
- Written By: रंजन कुमार
Rahul Gandhi News : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी है। इस डील पर राहुल गांधी ने कई सवाल खड़े किए हैं। आज कांग्रेस सांसद ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है।

किसान संगठनों के नेताओं के साथ राहुल गांधी। इमेज-सोशल मीडिया
Rahul Gandhi Meets Farmer Leaders : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले। इस दौरान राहुल गांधी ने इन संगठनों के साथ अमेरिका के साथ भारत के हुए व्यापार समझौते का विरोध करने और किसानों एवं खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन पर चर्चा की। यह मुलाकात संसद भवन परिसर में हुई।
राहुल गांधी ने कहा कि इस व्यापार समझौते ने कृषि आयात के लिए दरवाजा खोल दिया है। इसकी चपेट में जल्द कई अन्य फसलें भी आ सकती हैं। कांग्रेस के मुताबिक किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध जताया है।
किसानों की आजीविका को लेकर जताई चिंता
उन्होंने मक्का, सोयाबीन, कपास, फलों, मेवों की खेती करने वाले किसानों की आजीविका को लेकर गहरी चिंता जताई। राहुल गांधी और किसान नेताओं ने इस समझौते का विरोध करने और किसानों और खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए बड़े राष्ट्रीय आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
FIR हो,
मुकदमा दर्ज हो या
Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। pic.twitter.com/gNVMEYFp3i — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026
किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश और किसानों को अमेरिका के हाथों बेचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार उनके खिलाफ चाहे मुकदमा दर्ज करवाए या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए, वह किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। राहुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ये बातें कहीं हैं।
यह भी पढ़ें : ‘ये ट्रेड डील नहीं…होलसेल सरेंडर है’, संसद में अमेरिका के साथ डील पर गरजे राहुल गांधी, लगाए गंभीर आरोप
क्या संदेश देना चाहते हैं राहुल गांधी?
राहुल गांधी खुद को केवल संसद के भीतर ही नहीं, बल्कि सड़क पर भी किसानों की आवाज के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। यह 2020-21 के किसान आंदोलन जैसी जमीन फिर से तैयार करने की कोशिश हो सकती है। मेक इन इंडिया के शोर के बीच राहुल गांधी भारतीय किसान बचाओ का नारा देकर सरकार को घेर रहे हैं। वे यह संदेश दे रहे कि सरकार की नीतियां कॉर्पोरेट और विदेशी ताकतों के पक्ष में हैं। बैठक में हरियाणा, पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक के नेताओं की मौजूदगी बताती है कि राहुल गांधी अलग-अलग बिखरे हुए किसान गुटों को साझा मंच (कांग्रेस) के नीचे लाने का प्रयास कर रहे हैं। संसद में विशेषाधिकार हनन के नोटिस के बीच किसानों से मिलकर राहुल ने यह साफ कर दिया है कि वे कानूनी कार्रवाइयों से पीछे हटने के बजाय उन्हें बैज ऑफ ऑनर की तरह इस्तेमाल करेंगे।
Rahul gandhi is preparing for a major movement what is the significance of meeting farmer leaders regarding the trade deal with america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Jul 02, 2026 | 03:33 PMमुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
Jul 02, 2026 | 03:28 PMतमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














