- Hindi News »
- Sports »
- Indian Cricketer Ishan Kishan Grandfather Anurag Pandey React On Girlfriend Aditi Said I Accept Her
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ईशान किशन की शादी पर आया बड़ा अपडेट, गर्लफ्रेंड अदिति को लेकर दादा ने क्या कहा?
Bihar News: ईशान किशन की शादी को लेकर उनके दादा अनुराग पांडेय ने बड़ा बयान दिया है कि उसको जिससे शादी करना है करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी ही सबसे अहम है और वही उनका अंतिम फैसला होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति (Image- Social Media)
Ishan kishan Girlfriend Aditi: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडेय ने उनकी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिहार के औरंगाबाद में रहने वाले अनुराग पांडेय ने कहा कि अगर ईशान किशन जिसे चाहेंगे, परिवार उसे पूरी तरह स्वीकार करेगा। यह बयान हाल ही में परिवार के भीतर हुई बातचीत के दौरान आया। उन्होंने बताया कि ईशान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में उन्हें जानकारी दी थी और परिवार की प्राथमिकता केवल बच्चों की खुशी है। दादा ने कहा कि शादी का फैसला पूरी तरह से ईशान का होगा, और उनका परिवार उसमें उनके साथ है।
हंसते हुए दादा ने यह भी कहा कि ईशान ने उन्हें बताया था कि अदिति उनके इंटरव्यू की तारीफ कर रही थीं। इस पर मजाक करते हुए उन्होंने कहा, “अब हम इसके बारे में क्या बोलें, जो मन होगा वही करेगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ईशान जिस लड़की से भी शादी करेंगे, परिवार उसे स्वीकार करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई ने भी जिस लड़की से शादी करने का मन बनाया था, वही परंपरा आगे भी निभाई जाएगी।
अदिति कौन हैं?
अदिति के बारे में पूछे जाने पर दादा अनुराग पांडेय ने बताया कि वह ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं। अनुराग पांडेय ने यह भी कहा कि अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईशान किशन जिसे भी पसंद करें, वह उसी से शादी करें, और परिवार को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि गांव या समाज क्या कहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर
IND vs PAK: कोलंबो में कैसा होगा मौसम और पिच का मिजाज? हेड टू हेड रिकॉर्ड से लाइव स्ट्रीमिंग तक, जानें सबकुछ
एडन मार्करम की कप्तानी पारी और मार्को यानसेन का वार, न्यूजीलैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत
कोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच
उनका मानना है कि जहां बच्चे खुश हैं, वही सही फैसला है। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा, “गांव वालों के फेर में पड़ने की जरूरत नहीं है। हमारी खुशी बच्चों की खुशी में है, और हम उसी को प्राथमिकता देते हैं।” यह बयान ईशान किशन की शादी को लेकर उनके परिवार का खुला और समर्थनभरा दृष्टिकोण दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: कोलंबो में कैसा होगा मौसम और पिच का मिजाज? हेड टू हेड रिकॉर्ड से लाइव स्ट्रीमिंग तक, जानें सबकुछ
पाकिस्तान से आज महामुकाबला
T20 World Cup 2026 के तहत 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच R. Premadasa Stadium में आयोजित होगा, जहां हमेशा बड़े मैचों का रोमांच अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। दोनों टीमें इस समय शानदार लय में हैं और टूर्नामेंट में अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी हैं। ऐसे में फैंस को एक और यादगार भिड़ंत की उम्मीद है।
Indian cricketer ishan kishan grandfather anurag pandey react on girlfriend aditi said i accept her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाशिवरात्रि 2026: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, देशभर में भक्ति का सैलाब
Feb 15, 2026 | 10:58 AMमुलुंड मेट्रो लाइन-4 हादसा: एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा एक्शन, MMRDA इंजीनियर को किया सस्पेंड
Feb 15, 2026 | 10:55 AMगड़चिरोली में 15 हजार डॉक्टरों की भर्ती करेगी सरकार; अति-दुर्गम क्षेत्रों को मिलेगी पहली प्राथमिकता!
Feb 15, 2026 | 10:52 AM‘जन नायकन’ की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार, 30 अप्रैल से पहले नहीं आएगी विजय की आखिरी फिल्म
Feb 15, 2026 | 10:51 AMनगर निगम सोया, दो महीने का जलजमाव, जलगांव के नागरिकों ने खुद बनाई सड़क
Feb 15, 2026 | 10:46 AMइस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर
Feb 15, 2026 | 10:41 AMFDA Clerk Bribery Case: हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, मंत्री नरहरि झिरवल के कार्यालय पर उठे सवाल
Feb 15, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM













