क्या आप भी 5 मिनट में हो जाते हैं Distract? जानें फोकस टाइम कमजोर होने के पीछे की असली वजह

Attention Span: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी और डिजिटल दुनिया के बीच कई लोगों का ध्यान जल्दी भटकने लगा है। अगर आप भी कुछ मिनटों में ही Distract हो जाते हैं तो यह कमजोर Attention Span है।
Attention Span Focus Time Problem
ध्यान भटकता हुआ व्यक्ति (सौ. एआई)
Updated on

How to Improve Focus Time: क्या आप एक ईमेल या कोई किताब पढ़ते-पढ़ते इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने लगते हैं। अगर हां तो आप अकेले नहीं हैं। स्मार्टफोन और रील कल्चर ने इंसानी दिमाग के अटेंशन स्पैन को बुरी तरह प्रभावित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आज एक आम इंसान का फोकस टाइम किसी सुनहरी मछली से भी कम हो गया है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम मल्टीटास्किंग के नाम पर अपने दिमाग को थका रहे हैं। अटेंशन स्पैन का मतलब है वह समय जितनी देर आप बिना विचलित हुए किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। हालिया रिसर्च चौंकाने वाली हैं इंसानी फोकस का औसत समय घटकर महज 8 से 12 सेकंड रह गया है।

अटेंशन स्पैन कम होने के लक्षण

  • अगर आपको नीचे दी गई बातों का अनुभव हो रहा है तो आपका फोकस लेवल गिर चुका है।
  • बिना किसी नोटिफिकेशन के भी हर 2-3 मिनट में फोन उठाना।
  • किसी से बात करते समय अचानक भूल जाना कि आप क्या कह रहे थे या सामने वाला क्या बोल रहा है।
  • एक लंबा लेख या किताब का एक पन्ना भी बिना भटके न पढ़ पाना।
  • फोकस न होने के कारण काम को बार-बार आगे बढ़ाना।

क्यों घट रहा है फोकस

डिजिटल डिस्ट्रैक्शन इसका सबसे बड़ा कारण है। टिफिकेशन की टिंग आवाज दिमाग में डोपामाइन रिलीज करती है जिससे हमें बार-बार स्क्रीन देखने की लत लग जाती है। शॉर्ट वीडियो और सोशल मीडिया फीड्स ने हमारे दिमाग को इंस्टेंट ग्रैटिफिकेशन का आदी बना दिया है।

फोकस बढ़ाने के अचूक उपाय

  • अपने काम को 25 मिनट के स्लॉट में बांटे और उसके बाद 5 मिनट का अनिवार्य ब्रेक लें। यह दिमाग को ट्रेनिंग देने का सबसे बेस्ट तरीका है।
  • रोजाना 10 मिनट का ध्यान आपके मस्तिष्क के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को मजबूत करता है जो फोकस के लिए जिम्मेदार है।
  • दिन का कम से कम एक घंटा नो फोन जोन रखें। सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं।
  • कम नींद सीधे तौर पर एकाग्रता को प्रभावित करती है। 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य है।

घटता अटेंशन स्पैन केवल एक मानसिक स्थिति नहीं बल्कि आपकी सफलता में सबसे बड़ी बाधा है। यदि आप आज अपनी आदतों को नहीं बदलेंगे तो भविष्य में किसी भी जटिल समस्या का समाधान करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com