‘प्रफुल पटेल वही बोलते हैं जो अमित शाह कहते हैं’, संजय राउत का बड़ा हमला, बोले- कभी नहीं होगा NCP का विलय

Sanjay Raut On NCP Merger: अजित पवार के विमान हादसे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। संजय राउत ने प्रफुल पटेल और अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए एनसीपी विलय और संवेदनहीनता पर सवाल उठाए हैं।
Sanjay Raut criticises Praful Patel Amit Shah over Ajit Pawar plane crash and NCP merger controversy
संजय राउत, प्रफुल पटेल व अमित शाह (डिजाइन फोटो)
Updated on

Sanjay Raut On Praful Patel: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन इस दुखद घड़ी में भी राज्य की सियासत में उबाल थमता नजर नहीं आ रहा। शिवसेना (UBT) के नेता और सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संजय राउत ने प्रफुल पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे प्रहार करते हुए इसे "राजनीति का सबसे निचला स्तर" करार दिया है।

'इंसानियत से बड़ा पद नहीं होता'

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस समय पूरा महाराष्ट्र अजित पवार की सलामती की दुआ कर रहा था, उस समय कुछ लोग दिल्ली के इशारे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में व्यस्त थे। राउत ने प्रफुल पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपका साथी संकट में हो, तब आप विलय और भविष्य की सौदेबाजी की बातें कैसे कर सकते हैं? क्या राजनीति में मानवीय संवेदनाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं?

अमित शाह और बीजेपी पर साधा निशाना

राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीधे तौर पर अमित शाह को घेरते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की सत्ता को हथियाने के लिए जिस तरह की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने सवाल उठाया कि विमान हादसे जैसी गंभीर घटना के पीछे की परिस्थितियों को क्या दबाने की कोशिश की जा रही है? राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सब देख रही है कि कैसे एक हादसे को भी राजनीतिक एजेंडे में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

एनसीपी के विलय पर क्या बोले संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि प्रफुल पटेल कह रहे हैं कि दोनों NCP का मर्जर नहीं होना चाहिए, यह अमित शाह की मर्जी है। इस सब में BJP का एक अनदेखा हाथ है। सब कुछ अमित शाह की मर्जी से होगा। प्रफुल पटेल बोल रहे हैं, इसका मतलब है कि अमित शाह बोल रहे हैं। अजित पवार की मौत के बाद NCP के सारे सोर्स अमित शाह के हाथ में चले गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भी वह कंट्रोल नहीं बचा है। भविष्य में अजित पवार की NCP पार्टी BJP में मर्ज हो जाएगी, और NCP के सारे नेता BJP में शामिल हो जाएंगे, ऐसा संजय राउत ने दावा किया।

संजय राउत ने प्रफुल पटेल द्वारा दिए गए बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि संकट के समय पार्टी के विलय और अस्तित्व की बात करना अजित पवार के प्रति अनादर है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में शोक और संकट के समय संयम बरता जाता है, लेकिन यहां सत्ता की भूख ने सब कुछ धुंधला कर दिया है।

अजित पवार विमान हादसे की जांच की मांग

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश केस की जांच नहीं होगी, इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा। क्या अजित पवार के एक्सीडेंट की जांच उन मुद्दों के आधार पर हो रही है जिनके बारे में रोहित पवार बात कर रहे हैं? क्या जिस कंपनी में अजित पवार सफर कर रहे थे, उसमें कोई अनजान हाथ है, इस कंपनी का गुमनाम मालिक कौन है? इसकी जांच होनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com