- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Red Fort Blast Case Police Detained Two People In Connection With I20 Car
दिल्ली धमाके में बड़ा एक्शन, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया; जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता
Delhi Blast: दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग एरिया में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था।
- Written By: मनोज आर्या

दिल्ली के लाल किले पर कार में हुए धमाके की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लालकिले के पास एक कार में धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक दिल्ली और एक यूपी के अमरोहा का रहने वाला है। यह धमाका, लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के बाहर आई-20 कार में हुआ।
इस धमाके ने न केवल आसपास के बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां सभी एंगल से पड़ताल कर रही हैं।
हिरासत में लिए गए दो लोग
लाल किला विस्फोट के मामले में कम से कम दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सलमान और देवेंद्र नाम के इन दोनों लोगों के पास पहले वह हुंडई i20 कार थी जिसमें सोमवार को दिल्ली के चांदनी चौक में विस्फोट हुआ था। पुलिस ने सोमवार रात बताया कि आगे के सुराग जुटाने के लिए कार की बिक्री का विस्तृत इतिहास खंगाला जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
ISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा
एम्स दिल्ली छोड़कर क्यों जा रहे हैं डॉक्टर? भारत के सबसे बड़े अस्पताल में किस खेल का शिकार हो रहे मरीज
घमाके की कड़ी जुटाने में लगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग एरिया में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।
तेज धमाके से सहमा पूरा इलाका
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ये तक कहा कि उन्हें आईटीओ के पास तक इसकी गूंज सुनाई दी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण लगी आग पर देर शाम 7:29 बजे तक काबू पा लिया गया। आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। धमाके से सहमे चांदनी चौक के दुकानदारों ने तुरंत दुकानें बंद कर दीं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों आला अधिकारी होंगे शामिल
गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का किया दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रात करीब साढ़े नौ बजे घायलों का हाल जानने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल भी गए। उन्होंने कहा कि सभी संभावनाओं को देखते हुए जांच की जाएगी। गृह मंत्री ने मंगलवार को अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटनाक्रम पर चर्चा की।
Delhi red fort blast case police detained two people in connection with i20 car
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













