Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ बरकरार, ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ का हाल हुआ बेहाल, जानें अन्य की कमाई

Box Office Clash 2026: बॉर्डर 2 320.45 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। ओ रोमियो 20.75 करोड़ कमा चुकी है। वहीं मर्दानी 3 और वध 2 संघर्ष कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर जारी है।
box office report border 2 o romeo mardaani 3 vadh 2 collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Today Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है। शाहिद कपूर की ओ रोमियो रिलीज होने के बाद भी ‘बॉर्डर 2’ पीछे हटने को तैयार नहीं है। वेलेंटाइन डे के मौके पर भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने हालिया दिन में 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 320.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि नई फिल्मों की एंट्री के बाद कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है, फिर भी फिल्म 300 करोड़ क्लब में मजबूती से बनी हुई है।

दूसरी ओर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 20.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रोमांटिक ड्रामा होने के कारण वेलेंटाइन डे पर इसे खास फायदा मिला। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘ओ रोमियो’ की मजबूत ओपनिंग ने बाकी फिल्मों की कमाई पर असर डाला है।

‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ का हाल

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। 'सैकनिल्क' की एक रिपोर्ट की मानें तो रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने 2 हफ्तों में 43.15 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 63.95 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, वध 2 ने नौवें दिन तक 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ ने अब तक 1.40 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाल ही में सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का श्रेय अपने पिता धर्मेंद्र को दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। फिल्म की शुरुआत में भी धर्मेंद्र का नाम खास तौर पर मेंशन किया गया था, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर इस समय कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जहां ‘ओ रोमियो’ रोमांस के दम पर आगे बढ़ रही है, वहीं ‘बॉर्डर 2’ अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म लंबी रेस में आगे निकलती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com