-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Election Commission Starts Voter List Sir Process Know Rules And Bihar Controversy
बिहार के बाद अब Delhi की बारी, वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं? ECI ने जारी किए नए नियम
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar के बाद, ECI ने दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी शुरू कर दी है । यह मतदाता सूचियों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए है सही तारीखों की घोषणा बाद में होगी।

बिहार के बाद अब दिल्ली में होगी SIR की प्रक्रिया
Special Intensive Revision in Delhi: बिहार के बाद अब दिल्ली में मतदाता सूची को अपडेट करने की एक बड़ी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से सटीक और गलती रहित बनाना है। इस अभियान की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी, लेकिन दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे मतदाताओं के लिए नियमों को समझना आवश्यक हो गया है।
चुनाव आयोग की यह कवायद उसके संवैधानिक कर्तव्य का हिस्सा है, जिसके तहत मतदाता सूची की क्लीयरनेस और समग्रता सुनिश्चित की जाती है। इस प्रक्रिया के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, जैसे जिला चुनाव अधिकारियों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ नियुक्त किए गए हैं, जो एसआईआर के दौरान घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 2002 की मतदाता सूची को ऑनलाइन भी उपलब्ध करा दिया है।
CEO Delhi has started preparations for successful conduct of SIR-2025 in Delhi. -Voter list of SIR-2002 and mapping with present constituencies uploaded Check voter list (2002): https://t.co/8cUyGyKBEZ
Check constituency mapping: https://t.co/SXYDrEktk1#SIR2025 @ECISVEEP pic.twitter.com/sUzDqzfGW9 — CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) September 17, 2025
2002 की लिस्ट में नाम नहीं तो क्या करें?
इस पुनरीक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 2002 की मतदाता सूची से मिलान करना है। जिन मतदाताओं के नाम 2002 और 2025 दोनों की मतदाता सूचियों में मौजूद हैं, उन्हें केवल गणना प्रपत्र के साथ 2002 की सूची का अंश जमा करना होगा। हालांकि, यदि किसी मतदाता का नाम 2002 की सूची में नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता का नाम उस सूची में दर्ज है, तो उन्हें गणना प्रपत्र और माता-पिता के नाम वाले सूची के विवरण के साथ एक अतिरिक्त पहचान प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
यह भी पढ़ें: उन्होंने सिंदूर उजाड़ा हमने आतंकी अड्डे, धार से PM मोदी ने पाकिस्तान पर किया धारदार प्रहार
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
बिहार में क्यों हुआ था इस पर विवाद?
दिल्ली से पहले यह प्रक्रिया बिहार में लागू की गई थी, जहां इसे लेकर काफी राजनीतिक बहस हुई। विपक्षी दलों सहित कई आलोचकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त सत्यापन के कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इस प्रक्रिया के बाद बिहार में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या लगभग 7.9 करोड़ से घटकर 7.24 करोड़ हो गई थी। यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा, जिसने चेतावनी दी कि यदि प्रक्रिया में कोई अवैधता पाई गई तो वह इसे रद्द कर सकता है। न्यायालय ने बिहार एसआईआर में पहचान या निवास के प्रमाण के लिए आधार को एक वैध दस्तावेज के रूप में मानने का आदेश भी दिया था। इस मामले पर अंतिम बहस 7 अक्टूबर को होनी है।
Election commission starts voter list sir process know rules and bihar controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
Jun 25, 2026 | 08:56 AMवेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:52 AMनासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Jun 25, 2026 | 08:45 AMEkadashi Story: आज निर्जला एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल
Jun 25, 2026 | 08:43 AMग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
Jun 25, 2026 | 08:34 AMफ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल
Jun 25, 2026 | 08:28 AMमुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














