अकोला में ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट ID’ की हकीकत! 87% को मिला नंबर, 41 हजार छात्र अब भी बाहर

APAAR ID in Akola: अकोला के 87.67% छात्रों का पंजीकरण पूरा। 'एक देश, एक छात्र पहचान' के तहत 41,000 से अधिक विद्यार्थी अब भी वंचित। जानें तहसीलवार स्थिति।
APAAR ID in Akola: 87.67% students registered under 'One Nation One Student ID'. 41,198 students still left. Check tehsil-wise data and benefits.
अपार आईडी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

One Nation One Student ID: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 'वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी' यानी 'अपार आईडी' लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अकोला जिले में अब तक 87.67 प्रश विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार की जा चुकी है। जिले में कुल 3,34,030 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 2,92,832 छात्रों को अपार आईडी जारी हुई है, जबकि 41,198 विद्यार्थी अब भी इससे वंचित हैं।

पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया है। जिले में 95 प्रश विद्यार्थियों की आधार सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अपार आईडी तैयार करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन अभी भी हजारों छात्रों का पंजीकरण बाकी है।

महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद ने सभी शिक्षण अधिकारियों को यू-डाइस प्लस प्रणाली के माध्यम से अपार आईडी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यापक बदलाव का प्रयास जारी है। पाठ्यक्रम में परिवर्तन से लेकर कार्यपद्धति में सुधार तक यह एक बड़ा उपक्रम है। इसी कड़ी में ‘अपार’ योजना लागू की गई है।

सबका अपना स्वतंत्र पहचान क्रमांक

इसके माध्यम से देश के प्रत्येक विद्यार्थी को उसका स्वतंत्र पहचान क्रमांक उपलब्ध कराया जा रहा है और साथ ही डिजिलॉकर की सुविधा भी दी जा रही है।

‘एक देश, एक विद्यार्थी पहचान’ की संकल्पना के अंतर्गत यह उपक्रम शुरू किया गया है, जिससे हर छात्र को डिजिटल रूप से ट्रैक किया जा सके और उसकी शैक्षणिक प्रगति का संपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

अपार आईडी क्यों आवश्यक

डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 'डिजिलॉकर' की सुविधा दी है, जिसमें नागरिकों के दस्तावेज सुरक्षित रखे जाते हैं। अपार आईडी से विद्यार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग, शैक्षणिक प्रगति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निगरानी संभव होगी।

तहसीलवार स्थिति

तहसील विद्यार्थी कार्डधारक
बार्शीटाकली 25,166 23,587
मुर्तिजापुर 29,373 26,357
तेल्हारा 28,681 25,157
बालापुर 37,449 32,370
पातुर 27,464 23,621
अकोट 47,080 40,225
अकोला भाग 1 8,191 7,240
अकोला भाग 2 1,30,626 1,14,275
कुल 3,34,030 2,92,832
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com