
ठाणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Metro Line-14 Update: ठाणे जिले के बदलापुर व आस-पास के लोगों को मुंबई तक पहुंचने के लिए जल्द ही मेट्रो सेवा का पर्याय उपलब्ध होगा। बदलापुर, अंबरनाथ, शीलफाटा, महापे, घनसोली, ऐरोली, तुर्भे, दिघा होते हुए कांजुर मार्ग तक मेट्रो लाइन -14 परियोजना रफ्तार पकड़ रही है।
एमएमआरडीए के अधिकारियों की मानें तो इस परियोजना का निर्माण कार्य इस साल शुरू हो सकता है। इस संदर्भ में ओपैक फंड फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के एक उच्च्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के आयुक्त डॉ। संजय मुखर्जी से मुलाकात की थी।
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो की अनुमानित लागत 18 हजार करोड़ रुपए है। पैक फंड फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट वित्तीय संस्था एमएमआरडीए के मेट्रो -5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो के लिए ‘सिस्टम कंपोनेंट्स’ के लिए फाइनेंस कर रही है।
इसके साथ ही इस संस्था ने अब मेट्रो 14 सहित मुंबई में आवश्यक जलापूर्ति परियोजना के लिए आर्थिक हिस्सेदारी देने की तैयारी की है। मुंबई महानगर परिसर में तेजी से विकास हो रहा है।
नगर परिषद चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर एवं अंबरनाथ के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि जल्द ही यहां के लोगों को मेट्रो की सौगात मिलेगी। मेट्रो सेवा इस इलाके के लिए एक वरदान साबित हो सकती है।
एमएमआरडीए सूत्रों ने बताया कि आयुक्त एवं ओपैक फंड फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के प्रतिनिधियों की बैठक में मेट्रो 14 और जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए वित आपूर्ति पर सकारात्मक चर्चा हुई। बताया गया मेट्रो-14 की अनुमानित लागत 18,000 करोड़ रुपये है। इसमें स्टेशन, पुल-टनल, सिग्नल और इलेवट्रिकल सिस्टम शामिल हैं। प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। मेट्रों के इस रूट पर वर्ष 2030 तक सेवाएं शुरू होगी।
ये भी पढ़ें :- Pune ZP Election 2026: ठंड और शोक के बीच हुआ 62% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो रूट लगभग 38 से 45 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 15 से 20 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें कांजुरमार्ग, विक्रोली, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, शीलफाटा, महापे, घनसोली, ऐरोली, तुर्भे, दिघा, अंबरनाथ और बदलापुर का समावेश होगा।






