-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Attacks Pakistan Launches Development Projects In Dhar Mp
PM Modi @75: उन्होंने सिंदूर उजाड़ा हमने आतंकी अड्डे, धार से मोदी ने पाकिस्तान पर किया धारदार प्रहार
- Written By: सौरभ शर्मा
Madhya Pradesh के धार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है परन्तु ये कार्यक्रम पूरे देश की माताओं-बहनों के लिए हो रहा है।

मध्य प्रदेश के धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi in Dhar Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के धार में पहुंचे पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला और उसे उसी की भाषा में जवाब देने की बात कही। अपने जन्मदिन के अवसर पर आदिवासी अंचल पहुंचे पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि नया भारत किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता, बल्कि घर में घुसकर मारता है। इस दौरान उन्होंने धार को पीएम मित्र पार्क समेत कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, साथ ही पीएम ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य को खासा जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की धरती से कई राष्ट्रीय अभियानों का शुभारंभ किया। उन्होंने धार में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया, जिसका उद्देश्य कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, आठवें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और सुमन सखी चैटबॉट की भी शुरुआत की। इन योजनाओं का लक्ष्य देश की माताओं-बहनों को स्वस्थ और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भले ही धार में हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश की नारी शक्ति के लिए है।
घर में घुसकर मारता है नया भारत
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया।” उन्होंने आगे कहा कि हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और हाल ही में एक पाकिस्तानी आतंकी ने खुद रो-रोकर अपना हाल बताया है। पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि यह नया भारत है, जो अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और किसी भी धमकी से डरता नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
यह भी पढ़ें: PM मोदी की मां के AI वीडियो पर हाईकोर्ट का डंडा, कांग्रेस को तुरंत हटाने का सख्त आदेश
इतिहास का सम्मान और नारी शक्ति को प्रणाम
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सख्त कार्रवाई केवल उनके कुशल मार्गदर्शन में ही संभव थी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराया था और उनकी सरकार ने 17 सितंबर को ‘हैदराबाद लिबरेशन डे’ के रूप में मनाकर सेना के शौर्य को अमर कर दिया है।
Pm modi attacks pakistan launches development projects in dhar mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














