- Hindi News »
- Delhi »
- Did Artificial Rain Trial Fail No Rain In Delhi Even After 4 Hours Aap Calls It A Fraud
आर्टिफिशियल रेन का ट्रायल फेल! दिल्ली में 4 घंटे बाद भी बारिश नहीं, AAP ने बताया ‘फर्जीवाड़ा’
Cloud Seeding in Delhi: दिल्ली में कृत्रिम बारिश का ट्रायल सवालों के घेरे में है। चार घंटे बीतने पर भी बारिश न होने पर AAP ने रेखा सरकार पर 'फर्जीवाड़ा' करने का आरोप लगा दिया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI
Artificial Rain in Delhi-NCR: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) का ट्रायल किया गया। IIT कानपुर के सहयोग से किए गए इस ट्रायल पर अब सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि तीन घंटे से चार घंटे बीत जाने के बाद भी दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई है।
क्लाउड सीडिंग ट्रायल और खाली आसमान
राजधानी दिल्ली में आज दोपहर क्लाउड सीडिंग के कई ट्रायल किए गए। अधिकारियों ने दावा किया था कि इस ट्रायल के बाद 15 मिनट से लेकर 4 घंटे के भीतर बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि, ट्रायल के तीन घंटे बाद भी आसमान साफ नजर आ रहा है।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिरसा ने इस ट्रायल की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रोसेस में लगभग आधा घंटा लगा था, जिसमें पायरो तकनीक का उपयोग करते हुए 8 क्लाउड सीडिंग फ्लेयर्स छोड़े गए थे। एक फ्लेयर 2.5 किलोग्राम की होती है और यह लगभग दो से ढाई मिनट तक चलती है। इस ट्रायल के बाद बाहरी दिल्ली के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
आज का मौसम: 17 राज्यों में शुरू होगा तूफानी तांडव! कहीं आंधी-बारिश मचाएगी गदर तो कहीं लू ढाएगी सितम
विदर्भ में आसमान से बरस रही आग: अकोला, अमरावती और वर्धा में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, पारा 47 डिग्री के पार
Pre Monsoon Rain Alert Pune: महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, पुणे समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान
AAP ने बताया ‘आर्टिफिशियल रेन का फर्जीवाड़ा’
बारिश न होने पर आप (AAP) ने दिल्ली की रेखा सरकार पर निशाना साधा है और इसे आर्टिफिशियल रेन के नाम पर फर्जीवाड़ा बताया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो बनाकर इस ट्रायल पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “इंद्र देवता भी सरकार का साथ नहीं दे रहे”। उन्होंने लिखा कि कृत्रिम वर्षा का कोई नामुनिशान नहीं दिख रहा है, और सरकार ने सोचा होगा-
सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि कल (27 अक्टूबर) शाम को थोड़ी बहुत बारिश हो भी रही थी, लेकिन अब तो जो थोड़े बहुत बादल दिख रहे थे, वो भी चले गए हैं।
कहां-कहां हुआ क्लाउड सीडिंग का ट्रायल
इस सफल ट्रायल के लिए आईआईटी कानपुर के एक सेसना एयरक्राफ्ट ने मेरठ से उड़ान भरी। क्लाउड सीडिंग का ट्रायल खेकरा, बुराड़ी, नार्थ करोल बाग, मयूर विहार, सड़कपुर और भोजपुर जैसे इलाकों में किया गया। मंत्री सिरसा ने बताया था कि बारिश की संभावना बादलों में नमी की मात्रा पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 अक्टूबर को वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में भरेंगी उड़ान
फिलहाल, दिल्ली में नमी कम है, क्योंकि मौसम विभाग द्वारा अनुमानित तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है। दिल्ली में अब तक क्लाउड सीडिंग के तीन ट्रायल हो चुके हैं।
Did artificial rain trial fail no rain in delhi even after 4 hours aap calls it a fraud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














