- Hindi News »
- India »
- Aaj Ka Mausam Kaise Rahega Monsoon Alert 17 States Today Weather News May 23
आज का मौसम: 17 राज्यों में शुरू होगा तूफानी तांडव! कहीं आंधी-बारिश मचाएगी गदर तो कहीं लू ढाएगी सितम
Today Weather Update: देश के 17 राज्यों में मानसून की सक्रियता के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण लू का सितम जारी रहेगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI
IMD Weather Forecast: भारत के मौसम में एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और देश के 17 राज्यों में गदर मचाने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके सूरज की भीषण तपिश में झुलस रहे हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार, 23 मई के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं और भारी बारिश का जिक्र है। मौसम का यह दोहरा मिजाज बड़ी चुनौती बन सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने यहां 25 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन दोपहर के समय चलने वाली 40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने के लिए काफी होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Pre Monsoon Rain Alert Pune: महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, पुणे समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान
Nagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 सिर्फ भारत के! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, टूट रहे सारे रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में हालात खराब
उत्तर प्रदेश में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर बनी हुई है, जहां बांदा, कानपुर और वाराणसी समेत लगभग सभी जिलों में 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है। प्रयागराज और गोरखपुर जैसे इलाकों में पारा 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है क्योंकि लू का यह थपेड़ा स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।
बिहार में आंधी बारिश की चेतावनी
बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य में 23 से 28 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चलेगा, जिसमें 25 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना के साथ-साथ दरभंगा, गया और पूर्णिया जैसे जिलों में भी तेज हवाओं के साथ मौसम के मिजाज बदलने की पूरी उम्मीद है।
पंजाब में कहीं राहत तो कहीं आफत
पंजाब में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। जहां अमृतसर और पठानकोट जैसे जिलों में 23 मई को हल्की बारिश और 48 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है, वहीं लुधियाना और पटियाला जैसे इलाकों में लू का कहर जारी रहेगा।
उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार
उत्तराखंड की शांत वादियों में भी अब हलचल बढ़ने वाली है। राजधानी देहरादून में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि नैनीताल में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों जैसे चमोली और पिथौरागढ़ में भी बारिश के आसार हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
हिमाचल में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर मौसम बदलने वाला है। शिमला में शनिवार को बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि कांगड़ा में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मंडी और कुल्लू जैसे इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप
राजस्थान में गर्मी का ‘टॉर्चर’ थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसलमेर में 24 से 28 मई के बीच भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि बीकानेर और बाड़मेर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। कोटा और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जो आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर देगा।
झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
झारखंड में भी मानसून पूर्व की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में 24 और 25 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है। राज्य में 28 मई तक गरज-चमक का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तपती गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।
केरल में सक्रिय हुआ मानसून
केरल और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, लक्षद्वीप, असम और मेघालय में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, जो आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों को भी सराबोर कर देगा।
यह भी पढ़ें: आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
एमपी में गर्मी का पारा हाई
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। यहां तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है। ग्वालियर और भोपाल जैसे शहरों में गर्म हवाओं के झोंके लोगों की परेशानी बढ़ाएंगे, हालांकि मानसून की बढ़ती रफ्तार जल्द ही यहां भी दस्तक दे सकती है।
Aaj ka mausam kaise rahega monsoon alert 17 states today weather news may 23
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम: 17 राज्यों में शुरू होगा तूफानी तांडव! कहीं आंधी-बारिश मचाएगी गदर तो कहीं लू ढाएगी सितम
May 23, 2026 | 10:13 AMनागपुर में बड़ा हादसा टला: अंबाझरी रोड पर पलक झपकते सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक बाल-बाल बचे
May 23, 2026 | 10:13 AM15 अगस्त 2026 तक मराठी सीखना होगा अनिवार्य, गैर-मराठी रिक्शा-टैक्सी चालकों को सरकार की चेतावनी
May 23, 2026 | 10:07 AMनासिक: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई; गड़बड़ी मिलने पर 17 और सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
May 23, 2026 | 10:00 AMभीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
May 23, 2026 | 09:42 AMनासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














