अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल

Amravati Green Gram Cultivation News: युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे ने 2 एकड़ में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती कर 10 क्विंटल उत्पादन हासिल किया। आधुनिक तकनीक और सही नियोजन से की गई।
young farmer moong farming success story
Green Gram Cultivation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Young Farmer Success Story News: खेती को केवल पारंपरिक व्यवसाय न मानकर यदि आधुनिक तकनीक और सही नियोजन के साथ किया जाए, तो खेती से भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। यह बात युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे ने साबित कर दिखाई है। उन्होंने मात्र 2 एकड़ जमीन में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती कर 10 क्विंटल उत्पादन हासिल किया है, जिससे क्षेत्र के किसानों के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। आज जहां कई युवा खेती से दूर जा रहे हैं, वहीं दर्शन ने खेती को ही अपना भविष्य बनाया।

पारंपरिक फसलों से अलग हटकर उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती का चयन किया। मौसम, जमीन की गुणवत्ता और पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खेती की पूरी योजना बनाई। उन्हें समय पर बुआई, संतुलित खाद प्रबंधन और फसल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का लाभ मिला।

2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन

कठिन परिश्रम और सही नियोजन के चलते उन्हें 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन प्राप्त हुआ। युवाओं के लिए प्रेरणा बाजार भाव और लागत को देखते हुए यह प्रयोग काफी लाभदायक साबित हुआ है। दर्शन का यह सफल प्रयोग अन्य किसानों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।

सफलता की क्षेत्रभर में सराहना

उन्होंने कहा कि यदि मेहनत के साथ सही नियोजन किया जाए, तो खेती कभी घाटे का सौदा नहीं बनती। उनकी इस सफलता की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और कई किसान उनके खेत का दौरा कर इस खेती पद्धति की जानकारी ले रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com