- Hindi News »
- Delhi »
- Aap Leader Saurabh Bhardwaj Targeted Rekha Guptas Government Over The Cleaning Of Yamuna
‘PM मोदी के लिए तैयार की जा रही नकली यमुना…’, AAP नेता का सनसनीखेज दावा, BJP ने बताया शर्मनाक
Saurabh Bhardwaj ने आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता सरकार पीएम मोदी के लिए वजीराबाद से साफ पानी डालकर ‘नकली यमुना’ तैयार कर रही है। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा, AAP छठ की तैयारियों पर राजनीति कर रही है।
- Written By: पूजा सिंह

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप (सौ. सोशल मीडिया)
AAP Leader Saurabh Bhardwaj’s Claim: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी कर दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि रेखा गुप्ता की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए साफ पानी की नकली यमुना तैयार कर रही है। जिसमें वजीराबाद से लाया गया साफ पानी एक पाइप के जरिए चोरी कर डाला जा रहा है, जहां पीएम मोदी छठ पर्व के मौके पर डुबकी लगाने वाले हैं।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, हमें मालूम है कि बिहार चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी वासुदेव घाट जाएंगे। पूर्वांचली वोटरों को लुभाने के लिए नरेंद्र मोदी यमुना के वासुदेव घाट पर डुबकी लगाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचली वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी सरकार यह दिखावा कर रही है कि यमुना साफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली के गरीब पूर्वांचली लोगों को तो गंदे पानी से पूजा करनी पड़ रही है, जबकि प्रधानमंत्री के लिए फिल्टर किया हुआ पानी डाला जा रहा है।’
‘फर्जीवाड़े के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं’
आप नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘फर्जीवाड़े के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पीएम के लिए फिल्टर पानी वाली नकली यमुना बनाई जा रही है, जबकि जनता के हिस्से में मलयुक्त यमुना आई है।’
सम्बंधित ख़बरें
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
3 सांसदों के बाद अब 50 विधायक कहेंगे AAP को अलविदा? पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने दी चेतावनी; जानें क्या कहा
अनमोल हुआ प्रधानमंत्री का दिया 10 रुपये का नोट! नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली
नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका
बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता कर कहा कि, ‘बीजेपी सरकार ने दावा किया था कि यमुना एक साल में साफ हो जाएगी, लेकिन हकीकत यह है कि झाग हटाने के लिए केमिकल डाला जा रहा है। पहले जब हमारी सरकार ने यही तरीका अपनाया था तो बीजेपी ने विरोध किया था, अब वहीं लोग वहीं केमिकल डाल रहे हैं।’
“फ़र्ज़ीवाडे के सभी रिकॉर्ड टूटे” 👉🏼PM के लिए फ़िल्टर पानी वाली “नक़ली यमुना” बनाई गई है 👉🏼मग़र दिल्ली में गरीब पूर्वांचली लोगों के लिए प्रदूषित मल युक्त यमुना #BJPExposedOnYamuna #BJPExposedOnPollution pic.twitter.com/RAGHmP2xWX — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 26, 2025
भारद्वाज ने DPCC की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यमुना का पानी न पीने योग्य है, न नहाने योग्य। साथ ही उन्होंने कहा कि,’एक झूठ अगर आप बोले तो उसे छिपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं आज ये मुहावरा बीजेपी पर ठीक बैठ रहा है। भाजपा सरकार ने झूठ बोला कि यमुना साफ कर दी। हमने कभी नहीं कहा कि यमुना साफ कर दो, इन्होंने खुद ही सर्टिफिकेट दे दिया कि एक साल के अंदर ही यमुना साफ कर दी।
ये भी पढ़ें : छठ की शुभकामनाओं से लेकर ‘गार्बेज कैफे’ और सरदार पटेल तक, PM Modi के मन की बात की मुख्य बातें
बीजेपी की प्रतिक्रिया
आप नेता के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता परवीन शंकर कपूर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ जैसी थी वो भी मरी हुई।’ उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘हार की हताशा में आप नेता अब छठ पर्व की तैयारियों पर राजनीति कर रहे हैं। दस साल सत्ता में रहकर आप सरकार ने पूर्वांचलियों की छठ पूजा पर रोक लगाई थी, और अब जब बीजेपी सरकार स्वच्छ घाट बना रही है तो उसे भी विरोध का मुद्दा बना दिया गया है। शर्म की बात है।’
Aap leader saurabh bhardwaj targeted rekha guptas government over the cleaning of yamuna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
Apr 25, 2026 | 03:43 AMAaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM













