देवेंद्र यादव, अरविंद केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी पारा सातवें आसमान है। शर्द मौसम के बावजूद राजधानी में तीखी बयानबाजियों की गर्माहट मसूस की जा सकती है। इस बीच चित-पट के दांव में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ऐसा दावा किया है, जिससे अरविंद केजरीवाल के पैर के नीचे जमीन खिसक जाएगी। दरअसल इंडिया गठबंधन में शामिल दल एक के बाद एक आम आदमी पार्टी को दिल्ली में समर्थन दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस दिल्ली की चुनावी जंग में अकेले संघर्ष कर रही है।
वहीं जब देवेंद्र यादव से इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने की बात को खारिज कर दिया। यादव ने कहा कि गठबंधन की किसी भी पार्टी ने ‘आधिकारिक रूप से’ आप को समर्थन नहीं दिया है।
कांग्रेस नेता ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर आप के शासन के साथ “बढ़ते सार्वजनिक असंतोष” का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। देवेंद्र यादव ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि गठबंधन की किसी भी पार्टी ने अभी तक आधिकारिक रूप से समर्थन नहीं दिया है। चूंकि केजरीवाल साहब को एहसास हो गया है कि दिल्ली के लोग आप से बदलाव चाहते हैं, इसलिए वह यह सब कर रहे हैं। वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस इस चुनाव को अच्छी तरह से नहीं लड़ पाए और वह इसका फायदा उठा सकें।
देश की ताजा तरीन खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले गुरुवार को केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा, न कि इंडिया गठबंधन का चुनाव। दिल्ली विधानसभा चुनाव आप और भाजपा के बीच है। यह इंडिया गठबंधन का चुनाव नहीं है। केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि “मैं उन सभी पार्टियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया। ममता बनर्जी हमारा समर्थन कर रही हैं। अखिलेश यादव हमारा समर्थन कर रहे हैं। मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि (उद्धव) ठाकरे जी की पार्टी भी हमारा समर्थन कर रही है।”
दिल्ली में आप और भाजपा के साथ सीधी लड़ाई में शामिल कांग्रेस ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि आप ने हमेशा कांग्रेस को हराने के लिए काम किया है। अरविंद केजरीवाल कुछ भी कहें लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही वह पार्टी हैस, जिसने कांग्रेस को बदनाम किया। मुझे याद नहीं आता कि उन्होंने 2012-13 में भाजपा के खिलाफ एक शब्द भी कहा हो। आप का तरीका यह है कि वे सभी चुनावों में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को हराने के लिए गए हैं।