'देश के दुश्मन बन गए हैं मोदी', टैरिफ वार के बीच खड़गे का बड़ा बयान, बोले- खुद चीन में घुस गए पीएम

Indian Politics: कलबुर्गी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन वह देश के दुश्मन बन गए हैं।
kharge-vs-modi-tariff-war-politics-big-statement-on-china-entry
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

Mallikarjun Kharge on PM Modi: टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच टकराव जारी है। अब इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका दोस्त देश को नुकसान पहुंचा रहा है।

आपको बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं।

देश पहले है, दोस्ती बाद में: खड़गे

इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश पहले है, दोस्ती बाद में। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैक्स लगाकर हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाया है। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर एक नया राजनीतिक संग्राम छिड़ने वाला है।

'गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम रहे भारत'

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि भारत अपनी पुरानी तटस्थ और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति पर कायम रहे। इसके साथ ही जीएसटी दरों में संशोधन पर उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में उठाया गया कदम स्वागत योग्य है, लेकिन भाजपा सरकार ने वर्षों तक लोगों को परेशान किया।

मोदी खुद चीन में घुस गए हैं: खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन सीमा विवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब मोदी खुद चीन में घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकजुट है। लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि वे मोदी को अपने मनमाना काम करने देंगे। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी पर ट्रंप से दोस्ती करके भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टैरिफ विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त हैं। भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। वहीं, पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप के बयान का समर्थन किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com