- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Road Transport And Highways Ministry Will Focus On Quality Construction In 2025
अब और भी जोरों से धड़केगा भारत का दिल, मेट्रो सिटी दिल्ली का चमकेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर होगा ध्यान
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, संचालन तथा रखरखाव का जिम्मा है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2013-14 में 0.91 लाख किलोमीटर से अब बढ़कर 1.46 लाख किलोमीटर हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

दिल्ली में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर ध्यान। (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का दिल अब और भी जोरों से धड़केगा। मेट्रो सिटी दिल्ली का इन्फ्रास्ट्रक्चर और भी बेहतर बनने की दिशा में पहल की जा रही है। देश में पिछले 10 वर्षों में रिकॉर्ड 56,700 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करने के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 2025 में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर ध्यान देगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, संचालन तथा रखरखाव का जिम्मा है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2013-14 में 0.91 लाख किलोमीटर से अब बढ़कर 1.46 लाख किलोमीटर हो गई है।
नवनियुक्त राजमार्ग सचिव वी. उमाशंकर ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई बैठकें की हैं। दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) और अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे जैसे कुछ राजमार्गों की खराब गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करने के बाद मंत्रालय गुणवत्ता में सुधार के लिए कदम उठाने जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नितीन गडकरी अगर मुख्यमंत्री होते तो महाराष्ट्र प्रगतिशील होता, प्रणिती शिंदे ने ऐसा क्यों कहा?
पालकी मार्ग की बदहाली पर भड़के नितिन गडकरी, ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी
जेल से रची थी साजिश, नितिन गडकरी धमकी केस में बड़ा फैसला, दो आरोपियों को 5 साल की सजा
नितिन गडकरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला! PM मोदी की अपील पर बस से किया पालकी मार्ग का दौरा; देखें VIDEO
रेटिंग प्रणाली शुरू
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ राजमार्गों के निर्माण की खराब गुणवत्ता पर बार-बार निराशा व्यक्त की है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव की गुणवत्ता का आकलन करने और जवाबदेही बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने इस महीने की शुरुआत में ऐसे कार्यों में लगे रियायतग्राहियों के प्रदर्शन के आकलन के लिए एक व्यापक रेटिंग प्रणाली शुरू की।
वैश्विक कंपनियों के साथ बातचीत
वहीं केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि जहां तक ‘शिपिंग’ उद्योग का सवाल है 2024 काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सोनोवाल ने कहा कि ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ में अगले 25 वर्षों में समुद्री क्षेत्र में 80,000 अरब रुपये के निवेश का अनुमान है, जिसमें से 54,000 अरब रुपये भारत के जहाज स्वामित्व, जहाज निर्माण तथा जहाज पंजीकरण परिवेश को बढ़ाने में खर्च किए जाने का अनुमान है। मंत्री ने बताया कि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, एलएंडटी शिपयार्ड, स्वान एनर्जी , चौगुले शिपयार्ड और शोफ्ट शिपयार्ड जैसे घरेलू शिपयार्ड जहाज निर्माण तथा जहाज मरम्मत संकुल में भाग लेने के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
परिवर्तनकारी रहेगा देश का बुनियादी ढांचा क्षेत्र
टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनायक पई ने कहा कि 2024 देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी रहेगा। पई ने कहा, “जैसे-जैसे हम 2025 में कदम रख रहे हैं, इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण यानी ईपीसी क्षेत्र और वृद्धि के लिए तैयार है, जो प्रगतिशील नीतियों, बढ़े हुए निवेश तथा टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए एकीकृत प्रयास से प्रेरित है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi road transport and highways ministry will focus on quality construction in 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














