- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Hidden In Smog Air Pollution Increases Continuously Aqi Crosses 400
स्मॉग की चादर में छिपी दिल्ली, लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, AQI 400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय दिल्ली धुंध की चादर से छिपी हुई थी। जिसका कारण वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर है। लोगों को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा

दिल्ली प्रदूषण (सौ. सोशल मीडिया)
Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय दिल्ली धुंध की चादर से छिपी हुई थी। जिसका कारण वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर है। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज यानी 05 नवंबर को सुबह सात बजे दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 457 दर्ज किया गया। वहीं, अलीपुर में 391, अशोक विहार में 418, द्वारका में 404, चांदनी चौक में 317, आईटीओ में 343, जहांगीरपुरी में 440 और रोहिणी में 401 दर्ज किया गया है।
इसके अलावा दिल्ली के पास गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 269, वसुंधरा में 353 और नोएडा सेक्टर 62 में 345 दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर 283 दर्ज किया गया है। हवा की गति धीमी होने के कारण वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है।
प्रदूषण को रोकने के लिए समीक्षा बैठक
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में धुंध की मोटी परत छाई रही। जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए पर्याप्त कदम उठा रही है और इस पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को समीक्षा बैठक भी होनी है। इस बैठक में विंटर एक्शन प्लान के बाद विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल
दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
दिल्ली में आपकी गाड़ी चलेगी या नहीं? GRAP-3 लागू, घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ये नियम
दिल्ली NCR फिर धुआं-धुआं…जहरीली हुई राजधानी की आबोहवा, CAQM ने लागू किया GRAP-IV; जानिए क्या-क्या होगा बैन
यह भी पढ़ें: CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा- ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसले देना नहीं’
दिल्ली में साफ रहेगा आज मौसम
राजधानी में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। राज्य में अधिकतम तापमान भी पिछले कुछ दिनों से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की खराब हवा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसके लिए वाहन और अन्य स्थानीय कारक जिम्मेदार हैं। इसके अलावा पराली के धुएं भी इसका मुख्य कारण है।
Delhi hidden in smog air pollution increases continuously aqi crosses 400
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik News: स्थायी समिति के सभापति पद पर मच्छिंद्र सानप की ताजपोशी तय? दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
Feb 23, 2026 | 10:02 PMअभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 09:58 PMक्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? मेथी के पानी से बाल धोने के ये 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप
Feb 23, 2026 | 09:55 PMबदलापुर में सत्तर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त, नपा क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नपा की कार्रवाई
Feb 23, 2026 | 09:54 PMक्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
Feb 23, 2026 | 09:47 PMवर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू
Feb 23, 2026 | 09:45 PMमध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
Feb 23, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














